JharkhandLead NewsRanchi

साहेबगंज DMO संग भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का फोटो वायरल, बोले दीपक- मेरा कोई संबंध नहीं, फोटोशॉप की हुई है तस्वीर

Ranchi : आइएएस पूजा सिंघल प्रकरण में साहेबगंज डीएमओ विभूति कुमार ईडी के रडार पर थे. दो बार समन भेजे जाने के बाद आखिरकार सोमवार को वे ईडी कार्यालय पहुंचे. उधर ईडी उनसे पूछताछ कर रही थी और इधर उनका एक फोटो वायरल हो गया. जिसमें वह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश के साथ बैठे नजर आ रहे हैं. यह तस्वीर किसी समारोह की लग रही है. दोनों एक ही सोफे पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं. इस फोटो को लेकर राजनीतिक हलके में कई प्रकार की चर्चा है.

इस वायरल फोटो पर भाजपा ने नाराजगी जतायी है. न्यूज विंग से बातचीत में दीपक प्रकाश ने कहा कि अभी पूजा सिंघल केस के बहाने भ्रष्टाचारियों की जमीन हिल गयी है. वे फोटोशॉप के जरिये फर्जी फोटो प्रचारित करने के षडयंत्र में लग गये हैं. फोटो के संबंध में कहा कि इसे देखने पर साफ-साफ पता लगता है कि यह फर्जी है. महीने भर पहले उनके घर में एक दुखद घटना हो गयी थी. उन्होंने अपने बाल मुड़ाये थे. वायरल फोटो में उनके सर पर बाल दिख रहे हैं. फोटो को गंभीरता से देखने पर और भी कमियां साफ-साफ दिख रही हैं. इस मसले पर वे कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करायेंगे.

इसे भी पढ़ें – PANCHAYAT ELECTION: तीसरे चरण में 1589 प्रत्यशी मैदान में, 3.55 लाख वोटर करेंगे वोट, प्रत्याशियों के भाग्य का करेंगे फैसला

लुटेरों को लगने लगा डर

दीपक प्रकाश ने कहा कि अलग-अलग जिलों में डीसी से लेकर डीएमओ ने अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में जबर्दस्त लूट मचायी है. सैकड़ों करोड़ लूटे हैं. ऐसे में विभूति कुमार से ईडी की पूछताछ के बीच उनमें डर समा गया है. वे डर रहे हैं कि कहीं कोई चीज उजागर न हो जाये. राजनीति में आरोप प्रत्यारोप चलता रहता है पर जिस तरह से फर्जी फोटो का सहारा लिया गया है, वह शर्मनाक है. उनका विभूति कुमार से किसी तरह का संबंध भी नहीं है. वे चुनौती देते हैं कि उनके और डीएमओ के बीच किसी तरह का संबंध साबित कर दिया जाये या जिसने यह हरकत की है, माफी मांगे.

इसे भी पढ़ें – पूजा सिंघल प्रकरण: अब रांची के डीएमओ ईडी ऑफिस पहुंचे, पूछताछ शुरू

Related Articles

Back to top button