
Ranchi: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के मतदान 24 मई को है. इसको लेकर रांची के मोरहाबादी मैदान से पोलिंग टीम को रवाना करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. तीसरे चरण में सिल्ली, अनगड़ा, ओरमांझी और नामकुम प्रखंड की कुल 82 पंचायतों में चुनाव होंगे. इन प्रखंडों में कुल 9 जिला परिषद सदस्य, 84 पंचायत समिति सदस्य, 82 मुखिया और 385 वार्ड सदस्य सीटों पर मतदान किये जायेंगे. विभिन्न पदों के लिए कुल 560 में 1589 प्रत्यशी मैदान में हैं. इनकी हार-जीत पर 24 मई को 3,55,776 वोटर मुहर लगाएंगे. सभी चार प्रखंडों के 640 भवनों में कुल 932 बूथों पर मतदान होना है. 3728 मतदान कर्मियों को 23 मई को मोरहाबादी मैदान से रवाना किया जा रहा है.
चार प्रखंडों में बनाए गए हैं 68 कलस्टर
संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथ में भेजे जाने वाले पोलिंग टीम को सोमवार की रात कलस्टर में ही ठहराया जाएगा. चार प्रखंडों में कुल 68 कलस्टर बनाए गए हैं. मतदान को लेकर स्थानीय थाना के अलावा 8390 सुरक्षाकर्मियों की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है. मंगलवार की सुबह 6 बजे तक कल्स्टर से बूथ पर पोलिंग टीम को पहुंचाया जाएगा. ताकि, निर्धारित समय सुबह 7.00 बजे से दिन के 3.00 बजे तक मतदान करायी जा सके.
निर्विरोध चुने गए 514 प्रत्याशी
तीसरे चरण के चुनाव के लिए सिल्ली, ओरमांझी, अनगड़ा और नामकुम में विभिन्न पदों के लिए कुल 2266 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था. जिसमें से 119 के आवेदन रिजेक्ट हो गए थे. जबकि, 44 अभ्यर्थियों ने नाम वापस ले लिया था. वहीं, 514 प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए. जिसके बाद अब 1589 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं.
415 वाहन जमा लिया गया
तीसरे चरण के चुनाव को लेकर 932 बूथों में चुनाव के लिए जाने वाले पोलिंग टीम और मजिस्ट्रेट को भेजने और लाने के लिए कुल 415 वाहन को जिला प्रशासन ने जमा लिया है. जिसमें 140 बड़ी बस, 75 मिनी बस और 200 छोटे वाहन शामिल हैं. इनमें से 385 वाहनों से पोलिंग टीम व मजिस्ट्रेट को रवाना किया जाएगा. जबकि, तीनों कैटगेरी के 10-10 वाहन को आपात स्थिति के लिए रिजर्व रखा गया है. डीटीओ प्रवीण प्रकाश के अनुसार अधिक बसें स्कूल से ली गईं हैं. क्योंकि, स्कूलों में गर्मी छुट्टी होने के कारण इससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी.
इसे भी पढ़ें: GOOD NEWS: रांची के बच्चे खेल-खेल में सीखेंगे TRAFFIC RULES
किस प्रखंड में कितने सीट पर है चुनाव, कितने हैं उम्मीदवार
सिल्ली
वार्ड सदस्य के पद : 84, (196 प्रत्याशी)
मुखिया पद : 20, (90 प्रत्याशी)
पंचायत समिति सदस्य : 18, (51 प्रत्याशी)
जिला परिषद : 2, (16 प्रत्याशी)
अनगड़ा
वार्ड सदस्य के पद : 108, (255 प्रत्याशी)
मुखिया पद : 21, (113 प्रत्याशी)
पंचायत समिति सदस्य : 23, (71 प्रत्याशी)
जिला परिषद : 02, (07 प्रत्याशी)
ओरमांझी
वार्ड सदस्य के पद : 97, (211 प्रत्याशी)
मुखिया पद : 18, (85 प्रत्याशी)
पंचायत समिति सदस्य : 18, (66 प्रत्याशी)
जिला परिषद : 02, (18 प्रत्याशी)
नामकुम
वार्ड सदस्य के पद : 96, (220 प्रत्याशी)
मुखिया पद : 23, (88 प्रत्याशी)
पंचायत समिति सदस्य : 25, (82 प्रत्याशी)
जिला परिषद : 03, (20 प्रत्याशी)




