
Ranchi : जूनियर रिसर्च फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की योग्यता निर्धारित करने वाली यूजीसी नेट परीक्षा के आवेदन की तिथि को विस्तार दिया गया है. एक साल में दो बार ली जाने वाली यह परीक्षा बीते साल कोरोना की वजह से नहीं हो पायी थी. ऐसे में इस साल ली जाने वाली परीक्षा के आवेदन तिथि को विस्तार दिया गया है. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं वे कल तक आवेदन कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: महिला दिवस विशेष: राजनीति में कोडरमा की महिलाओं की अपनी पहचान
आवेदन की योग्यता की बात करें तो स्नातकोत्तर 55 फीसदी अंक के साथ करने वाले स्टूडेंट्स इस परीक्षा के लिये आवेदन कर सकते हैं. उम्रसीमा में छुट की बात करें तो ओबीसी-एनसीएल, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, थर्ड जेंडर को पांच साल और एलएलएम डिग्री के अभ्यर्थियों को तीन साल की छूट दी गयी है. एनटीए ने कहा, यह आयु सीमा केवल वर्तमान परीक्षा में ही लागू होगी.
इसे भी पढ़ें: बच्चों ने बीहड़ इलाके में कराया अभिभावकों का क्रिकेट मैच
गौरतलब है कि यूजीसी नेट परीक्षा लेक्चरशिप और जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए आयोजित की जाती है. असिस्टेंट प्रोफेसर की योग्यता के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है, जबकि जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) के लिए ऊपरी आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित थी, जो इस बार बढ़ा कर 31 वर्ष कर दिया गया है.
इसे भी पढ़ें: ‘प्रेम इस तरह किया जाये कि प्रेम शब्द का कभी जिक्र तक न हो…’
स्टूडेंट्स नौ मार्च रात 11:59 बजे तक फॉर्म भर सकते हैं. शुल्क 10 मार्च तक जमा कर सकते हैं. फॉर्म में 12 से 16 मार्च तक सुधार कर सकते हैं. नेट 2, 3, 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 14 और 17 मई को होगा. पहली पाली सुबह नौ से 12 बजे, दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक होगी.
इसे भी पढ़ें: जानिये कभी लाल झंडा उठानेवाले बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के भगवा खेमे में आने तक का सफर




