JharkhandRanchi

नगर विकास विभाग में लागू है PGMS, लोगों की शिकायतों का हो रहा जल्दी निपटारा

Ranchi  :  झारखंड के शहरी नगर निकायों में रहने वाले लोगों की समस्याओं के निदान के लिए लोक शिकायत प्रबंध प्रणाली (पब्लिक ग्रीवांस मैनेजमेंट सिस्टम, PGMS) काफी सक्रियता से काम कर रही है. यह प्रणाली मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अधीन कार्यरत नगर विकास विभाग में काम रही है. झाऱखंड सरकार ने आपके द्वार कार्यक्रम के तहत यह सिस्टम लागू किया है.

विभाग के हवाले से कहा गया है कि किसी भी नगर निकाय में रहने वाले लोगों को किसी तरह की कोई शिकायत हो, तो उपलब्ध कराये गये निःशुल्क नंबर 1800-120-2929 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं. यह शिकायत सोमवार से शनिवार तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा सकता है.

इस प्रणाली का असर भी लगातार दिख रहा है. राज्य के हर कोने से रोजाना लोग अपनी शिकायत यहां पर दर्ज करा रहे हैं. शिकायत मिलने के बाद शिकायतकर्ता को तत्काल ही कंपलेन नंबर उपलब्ध कराकर समस्या का निदान कराया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें – JDU के विधायक ने सोशल डिस्टेंसिंग को दिखाया ठेंगा, नीतीश के गृह जिले में खुलेआम की बैठक   

इन समस्याओं का हो रहा है निपटारा

पब्लिक ग्रीवांस मैनेजमेंट सिस्टम के तहत नगर निकाय के लोग कई तरह की समस्याओं पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इसमें सड़क एवं नाली सफाई, नाली या रोड निर्माण, टैक्स एस्सेसमेंट या होल्डिंग नंबर से संबंधित, अवैध निर्माण या नक्शा, जलापूर्ति, फॉगिंग, तालाब शुद्धिकरण, विभाग के पदधिकारियों या कर्मियों के कार्यकलाप, शहरी आजीविका मिशन से संबंधित, स्वच्छ भारत मिशन (शहरी), एलईडी बल्ब को लगाने से संबंधित शिकायतें शामिल है. पिछले दिन राज्य के कुछ निगम या निकायों से आयी शिकायतों का त्वरित गति से निपटारा किया गया. इसके लिए शिकायतकर्ता ने वीडिया बनाकर विभाग के अधिकारियों को धन्यवाद भी दिया.

 

शिकायत कराने के साथ ही अगले 48 घंटे में हुआ निपटारा : शिकायतकर्ता

धनबाद नगर निगम के अंतर्गत झरिया के वार्ड 43 में रहने वाले अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से इनके घर के पास नाली की सफाई न होने की समस्या से यह परेशान थे. इससे पूरा इलाका काफी परेशानी में था. उन्होंने PGMS पर इसकी शिकायत की. तत्काल ही उन्हें एक शिकायत नंबर दिया गया. साथ ही शिकायत कराने के साथ ही अगले 48 घंटे में इसका निपटारा कर दिया गया.

चक्रधरपुर नगर परिषद अंतर्गत वार्ड नंबर 23 के रहने वाले माधो मुंडा ने बताया कि पिछले कई दिनों से उनके घर के पास की नाली पूरी तरह से जाम हो गयी थी. बरसात आते ही उनके घर में नाली का पानी आ रहा था. इससे पूरा परिवार काफी परेशान था. इसकी शिकायत उन्होंने PGMS को की. शिकायत मिलने पर नाली की तुरंत सफाई हुई.

 

शिकायत दर्ज कराने के साथ एक घंटे में की गयी सफाई: अंकिता मुरारका

रांची नगर निगम अंतर्गत वार्ड 21 में रहने वाली शिकायतकर्ता अंकिता मुरारका ने बताया कि PGMS पोर्टल के ऑनलाइन नंबर पर दर्ज़ उनकी शिकायत का सफलतापूर्वक समाधान किया गया. उन्होंने PGMS पोर्टल पर साफ-सफाई से संबंधित शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत दर्ज होने के उपरांत कुछ घंटों में ही रांची नगर निगम के अधिकारियों 1 घंटे में ही सफाई करा दी.

इसे भी पढ़ें –शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तारः 20 कैबिनेट-आठ राज्यमंत्री ने ली शपथ, 12 सिंधिया समर्थक को मिला मौका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button