Read Next
01/06/2025
होराइजन किआ ने रांची में लॉन्च किया Carens Clavis, बाजार में नया आयाम स्थापित होने का भरोसा
20/02/2025
वेदांता ईएसएल ने रवीश शर्मा को बनाया डिप्टी सीईओ
11/08/2024
हिंडनबर्ग का बड़ा दावा, कहा- SEBI चीफ का अडानी स्कैंडल से है कनेक्शन
24/06/2024
भारत के 28 स्टार्टअप ने इस सप्ताह जुटाई 800 मिलियन डॉलर से अधिक की फंडिंग
11/06/2024
HDFC बैंक के ग्राहकों के लिए खुशखबरी, कम होगा EMI का बोझ, FD पर पहले से ज्यादा रिटर्न
02/06/2024
गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, 111 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी से छीना नंबर 1 का ताज
24/05/2024
शेयर बाजार ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सेंसेक्स नए शिखर पर, निफ्टी पहली बार 23 हजार के पार
25/04/2024
गिरिडीह: प्रदीप इलेक्ट्रिक ग्रुप के प्रदीप सेल्स में लॉयड ने लॉन्च की AC की नई रेंज
22/04/2024
ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर एसोसिएशन ने झारखंड में भी वनप्लस उत्पादों के बहिष्कार का आह्वान किया
14/03/2024
टाटा मोटर्स तमिलनाडु में 9,000 करोड़ रुपये के वाहन निर्माण प्लांट का करेगी निर्माण
Back to top button
New Delhi: बजाज ऑटो ने गुरुवार को बताया कि जून में उसकी कुल बिक्री 31 प्रतिशत घटकर 2,78,097 यूनिट रही, जो एक साल पहले की समान अवधि में 4,04,624 यूनिट थी. बजाज ऑटो ने शेयर बाजार को बताया कि जून में घरेलू बिक्री 34 प्रतिशत घटकर 1,51,189 इकाई रह गयी. एक साल पहले की समान अवधि में यह 2,29,225 यूनिट थी.
इसे भी पढ़ें- सिर्फ पचास करोड़ लोगों को ही मुफ्त का अनाज नहीं चाहिए!
गौरतलब है कि कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में मार्च महीने से लॉकडाउन लागू था. लॉकडाउन के बाद देश की अर्थव्यवस्था कमजोर हो गयी है. वहीं इस अर्थव्यवस्था को वापस पटरी पर लाने की नियत से देश में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की गयी है. इधर कोरोना वायरस की वजह से सब कुछ बंद होने के बाद देश की कई कंपनियों को घाटे से गुजरना पड़ा है.
कुल बिक्री 64% घटकर 4,43,103 यूनिट रही
कंपनी ने बताया कि दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री जून में 27 प्रतिशत घटकर 2,55,122 यूनिट रही, जो एक साल पहले की समान अवधि महीने में 3,51,291 इकाई थी. इसी तरह दोपहिया वाहनों की घरेलू बिक्री में वर्ष दर वर्ष आधार पर 26 प्रतिशत की कमी देखने को मिली, जबकि वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में 57 प्रतिशत की गिरावट आयी है.
इसे भी पढ़ें- चीनी मीडिया का दावाः गलवान पर पीछे हटने को राजी चीन, 72 घंटों तक एक-दूसरे पर रखेंगे नजर
बजाज ऑटो ने कहा कि पिछले महीने उसका कुल निर्यात 28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,26,908 यूनिट रहा. कंपनी ने बताया कि 30 जून को समाप्त पहली तिमाही के दौरान उसकी कुल बिक्री 64 प्रतिशत घटकर 4,43,103 यूनिट रह गयी.
इसे भी पढ़ें- PAYTM का नाम आते ही क्यों चुप्पी साध लेती है मोदी सरकार, क्या है रिश्ता!