Ranchi

सरकार के दस कथित घोटालों के साथ एआईपीएफ ने जारी किया पीपुल्स चार्टर

  • चार्टर में 16 एजेंडे हैं शामिल

Ranchi : हर तरफ से सिर्फ जनता को ठगा जा रहा है. राजनीतिक पार्टियां हों या जनता के प्रतिनिधि, हर कोई सिर्फ जनता को मूर्ख बनाने में लगा हुआ है. उक्त बातें फादर स्टेन स्वामी ने कहीं. वह शुक्रवार को ऑल इंडिया पीपुल्स फोरम (एआईपीएफ) की ओर से 2019 के लिए पीपुल्स चार्टर जारी कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि आम जनता को विकास, कल्याण के नाम पर झूठे दिलासे दिये जा रहे हैं. जब जमीनी हकीकत देखी जाती है, तो हकीकत कुछ और ही निकलती है. सीबीआई, सीवीसी, आरबीआई जैसी संस्थाओं को स्वायत्तता दी जाये. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जरूरी है कि जनता अपनी जिम्मेदारी समझे. ऐसी सरकार का चयन करे, जो जनता को कम से कम झूठे दिलासे न दे. संविधान और धर्मनिरपेक्षता को बनाये रखने के लिए जनता की निष्पक्ष भागीदारी चुनाव में जरूरी है.

सरकार के दस कथित स्कैम को एजेंडा में किया गया शामिल

विनोद सिंह ने एजेंडा के बारे में बताते हुए कहा कि एआईपीएफ की ओर से जो पीपुल्स चार्टर जारी किया गया है, उसमें सरकार के दस बड़े स्कैमों को शामिल किया गया है, जिसमें राफेल डील, भूमि अधिग्रहण से लेकर बिजली तक है. वहीं, किस तरह सांप्रदायिक दंगों को देश भर में बढ़ावा दिया गया, यह जनता जान रही है. उन्होंने कहा कि आनेवाली सरकार से उम्मीद होगी कि जन मुद्दों पर कार्य करे.

16 एजेंडों के साथ जारी किया घोषणापत्र

लोकसभा चुनाव को देखते हुए 16 एजेंडों का घोषणापत्र जारी किया गया, जिसमें सीवीसी, सीआईसी, आरबीआई आदि को स्वायत्तता देने, चुनावी बॉन्ड को वापस लेने, आवश्यक वस्तुओं के दाम घटाकर सार्वभौमिक सार्वजनिक वितरण प्रणाली लागू की जायें, मनरेगा को खेत से जोड़कर 250 दिनों के रोजगार की गांरटी लागू करें, बेरोजगारी खत्म हो, 24 लाख सरकारी पदों पर भर्ती की जाये, विधानसभाओं और संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिले समेत अन्य एजेंडे हैं.

ये थे उपस्थित

इस मौके पर बशीर अहमद, अफजल अनीस, भुवनेश्वर केवट, अनिल अंशुमन, नदीम खान समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें- NEWS WING IMPACT : जायसवाल ब्रदर्स को खाली करना होगा अवैध रूप से बना बाइक शो-रूम, सीसीएल ने निकाला…

इसे भी पढ़ें- तो बताएं… झारखंड के नेताओं में अमर्यादित भाषा के लिए किसे मिल सकता है फर्स्ट प्राइज

Related Articles

Back to top button