DhanbadJharkhand

नगर निगम के खिलाफ लोगों ने दिया धरना, कहा- रेलवे की जमीन पर पार्क बना कर लोगों को उजाड़ना चाहते हैं मेयर

Dhanbad : नगर निगम में पौधरोपण के नाम पर बड़े पैमाने पर घोटाला तथा नगर निगम द्वारा झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना के विरुद्ध झारखंड समिति जागृति मंच ने एक दिवसीय धरना दिया.

बताया गया कि धनबाद नगर निगम द्वारा रिक्त स्थान पर नौ करोड़ की लागत से पार्क बनाने की घोषणा की गयी थी.

इसे भी पढ़ें – #Dhullu तेरे कारणः पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय झा ने विधायक ढुल्लू महतो के खिलाफ शुरू किया सत्याग्रह

जिस जमीन पर पार्क बनाना है वह जमीन रेलवे की है, जिसमें झुग्गी-झोपड़ी बना कर लोग बसे हुए हैं. वहां लोगों को उजाड़ कर नगर निगम पार्क बनाना चाहता है.

हाइकोर्ट के आदेशों की अवहेलना की गयी

धरना को संबोधित करते हुए समाजसेवी रंजीत सिंह परमार ने बताया कि अवैध तरीके से पौधरोपण के नाम पर जमीन हड़पना तथा झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश की अवमानना की जा रही है.

मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने पौधरोपण के नाम पर धनबाद प्रशासन एवं जनता को धोखे में रखा. पावर का दुरुपयोग कर जमीन हड़पने की साजिश रची गयी.

इसे भी पढ़ें – #Bankrupt होने के दरवाजे पर #Suzlon Energy कंपनी, 7751 करोड़ की है कर्जदार, कोई नहीं है खरीदार   

10-15 लोग प्रतिदिन स्थानीय लोगों को धमकी दे रहे हैं

उक्त जमीन पर 10-15 लोग हरवे हथियार और लाठी डंडा दिखा कर वहां के बाशिंदों एवं अगल-बगल के लोगों को प्रतिदिन डरा धमका रहे हैं.

उन्हें घर से भाग जाने की धमकी दी जा रही है. उन्होंने कहा कि मेयर इस तरह की कार्यशैली से बाज आयें. उन्होंने कहा कि इस दौरान अगर विधि-व्यवस्था बिगड़ती है तो मेयर इसके जिम्मेवार होंगे.

इसे भी पढ़ें – मंथली टेस्ट से लेकर स्पेशल क्लास तक के किये उपाय, फिर भी नीति आयोग की रैंकिंग में झारखंड 16 वें स्थान पर

Related Articles

Back to top button