
Dhanbad : झरिया के एकेडमी स्कूल में क्वारेंटाइन सेंटर बनाये जाने को लेकर स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया और यहां क्वारेंटाइन सेंटर नहीं बनाये जाने की मांग की. सोमवार को जिला प्रशासन और धनबाद नगर निगम की टीम वार्ड 46 के एकेडमी स्कूल पहुंची और क्वारेंटाइन सेंटर बनाने की तैयारी में जुट गयी.
इसी दौरान स्थानीय लोगों ने एकेडमी स्कूल पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया. स्थानीय लोगों ने कहा कि एकेडमी स्कूल के आसपास घनी आबादी है. यहां कई बस्तियां हैं जहां से बच्चे और कई लोग आना-जाना भी करते हैं.
स्कूल में लगे फूल को लोग तोड़ते हैं. बच्चे ग्राउंड में खेलने जाते हैं. अगर इस क्वारेंटाइन सेंटर में कोई करोना संक्रमित मरीज आता है तो पूरे मोहल्ले को खतरा हो सकता है. साथ ही उन्होंने कहा कि अभी से ही लोग डरने लगे हैं.
इसे भी पढ़ेंः #MadhyaPradesh: #Lockdown का उल्लंघन कर यात्रा करने पर BSF अधिकारी परिवार सहित गिरफ्तार
घनी आबादी के बीच कोरेंटाइन सेंटर बनाना उचित नहीं

स्थानीय लोगों के विरोध पर स्थानीय पार्षद भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी लोगों का समर्थन किया. कहा कि एकेडमी स्कूल घनी आबादी वाली जगह है. यहां क्वारेंटाइन सेंटर बनाना उचित नहीं है. जिसका हम भी विरोध करेंगे और मेयर और नगर आयुक्त से बात करेंगे.
उन्होंने कहा कि झरिया में अगर क्वारेंटाइन सेंटर बनाना है तो और भी जगह है. जैसे बंद पड़ा बनियाहीर का स्वास्थ्य केंद्र या बंद पड़ा आरएसपी कॉलेज. जहां क्वारेंटाइन सेंटर बनाया जाये.
इसे भी पढ़ेंः #FightAgainstCorona : ट्रकों की आवाजाही को छूट, एक राज्य से दूसरे राज्य में भी जा सकेंगे
विधायक के आश्वासन पर शांत हुए लोग
स्थानीय लोगों का विरोध देख कई कांग्रेस नेता भी एकेडमी स्कूल पहुंचे और क्वारेंटाइन सेंटर बनाये जाने की जानकारी झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह को फोन कर दी.
उन्हें स्थानीय लोगों द्वारा किये जा रहे विरोध की भी जानकारी दी. जिसे लेकर विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने दूसरी जगह के क्वारेंटाइन सेंटर बनाने को लेकर धनबाद उपायुक्त से बात करने की बात कही. इसके बाद लोग शांत हुए.
इसे भी पढ़ेंः मजबूत सरकार की नाक के नीचे संपन्न एक जलसे के लिए आखिर एक पूरा समाज दोषी कैसे





738668 997237Nie and informative post, your every post worth atleast something. 343625