ChaibasaJamshedpurJharkhand

Jamshedpur: जादूगोड़ा के चाटीकोटा गांव के लोगों ने उपायुक्‍त कार्यालय के समक्ष क‍िया प्रदर्शन, रखी ये मांग

Jamshedpur: पूर्वी स‍िंंहभूम के जादूगोड़ा के चाटीकोचा गांव के ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्या के निदान की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. साथ ही  मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा.
ग्रामीणों ने ग्राम सभा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया. इस दौरान इन्होंने कहा क‍ि चाटीकोचा के ग्रामीणों को वर्ष 1996 में युसि‍ल कंपनी के द्वारा विस्थापित करते हुए  बांध के समीप बसाया गया. ज‍िस जगह पर बसाया गया वहां कंपनी और इलाके के कचरों को फेंका जाता है. यहां के तमाम ग्रामीण भूमिहीन और आर्थिक रूप से कमजोर हो रहे है. यह स्थान रहने लायक नहीं है. ग्रामीणों ने तत्काल  पुनर्वास कराने  और तमाम परिवारों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की.

ये भी पढ़ें- Bharat Bandh in west Singhbhum: पश्‍च‍िमी सि‍ंहभूम के संवेदनशील इलाकों में पुल‍िस मुस्‍तैद, यातायात प्रभावित, बसें चल रही कम

Related Articles

Back to top button