ChaibasaCrime NewsJamshedpurJharkhand

Chakradharpur : डायन के संदेह में वृद्धा की कर दी थी हत्या, टोकलो पुलिस ने तीन आरोप‍ियों को क‍िया गि‍रफ्तार

Chakradharpur : टोकलो थाना इलाके के टोयरा गांव के गुमसाई टोला में डायन के संदेह में 60 साल की महिला की लोहे के सरिया से मारकर मौत के घाट उतारने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार 24 मई को गुमसाई टोला निवासी
साहू गागराई, रायराम सुंडी और रोतो सुंडी ने गांव की 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला सुलोचना देवी की हत्या कर दी थी. पुलिस ने पूरे मामले का अनुसंधान कर हत्या के आरोप तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

टोकलो पुलिस ने बताया क‍ि रोतो सुंडी के एक पुत्र की मौत तीन साल पहले हो गयी थी. रोतो को शक था क‍ि सुलोचना देवी ने डायन विद्या से उसके बेटे की जान ले ली. इसी अंधव‍िश्‍वास में उसने सुलोचना देवी को जान से मारने का प्लान बनाया और अपने साथ दो अन्य लोगों की मदद से उसकी लोहे की सरिया से मारकर हत्या कर दी.

ये भी पढ़ें- Jamshedpur: जादूगोड़ा के चाटीकोटा गांव के लोगों ने उपायुक्‍त कार्यालय के समक्ष क‍िया प्रदर्शन, रखी ये मांग

Related Articles

Back to top button