Corona_UpdatesHEALTHLead NewsNational

18+ आयु वालों को भी लगेगी कोरोना से बचाव की एहतियाती खुराक, 10 अप्रैल से निजी केंद्रों पर होगी उपलब्ध

New Delhi : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि 10 अप्रैल से 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए कोरोना वायरस टीके की एहतियाती खुराक निजी टीकाकरण केंद्रों पर उपलब्ध होगी. मंत्रालय ने कहा कि जिन लोगों की आयु 18 साल से अधिक है और जिन्हें टीके की दूसरी खुराक लगे नौ महीने हो चुके हैं, वे निजी टीकाकरण केंद्रों पर एहतियाती खुराक के पात्र होंगे.

इसके साथ ही मंत्रालय ने यह भी कहा कि पात्र आबादी के लिए टीके की पहली व दूसरी खुराक और स्वास्थ्य कर्मियों, अग्रिम मोर्चे को कर्मचारियों व 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए एहतियाती खुराक के लिए सरकारी टीकाकरण केंद्रों के जरिए चल रहा मुफ्त टीकाकरण अभियान इसी तरह जारी रहेगा. इसकी रफ्तार को भी और तेज किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें:खनिज व सीमेंट का Loading/Unloading नहीं होने वाले रेलवे साइडिंग को क्षेत्रीय स्तर से ही जारी होगी CTE और COT

कोविन पोर्टल पर भी नया अपडेट

इससे पहले बताया गया था कि कोरोना वैक्सीन लगवा चुके लोग अपने कोविड-19 वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट में हुई गलतियों को कोविन पोर्टल पर अब ठीक कर सकेंगे. स्वास्थ्य मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव विकास शील ने बताया था कि नए अपडेट में कोविन पोर्टल में एक ऐसी सुविधा दी जाएगी जिसके द्वारा टीकाकरण प्रमाणपत्रों पर नाम, जन्म वर्ष और लिंग में अनजाने में हुई त्रुटियों को सुधारा जा सकेगा.

इसे भी पढ़ें:CBI ने बीरभूम में 9 लोगों को जिंदा जलाने के मामले में मुंबई से 4 संदिग्धों को किया गिरफ्तार

16 जनवरी 2021 को शुरू हुआ था टीकाकरण

देश भर में टीकाकरण अभियान 16 जनवरी, 2021 को शुरू किया गया था, जिसमें स्वास्थ्यकर्मियों को पहले चरण में टीका लगाया गया था. फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण पिछले साल 2 फरवरी से शुरू हुआ था.

कोविड-19 टीकाकरण का अगला चरण पिछले साल 1 मार्च को 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और 45 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए किसी रोग से पीडितों को टीके के साथ शुरू हुआ था.

भारत ने पिछले साल 1 अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू किया. इसके बाद सरकार ने पिछले साल 1 मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को वायरल बीमारी के खिलाफ टीकाकरण की अनुमति देकर अपने टीकाकरण अभियान का विस्तार करने का फैसला किया. टीकाकरण का अगला चरण इस साल 3 जनवरी से 15-18 वर्ष के आयु वर्ग के किशोरों के लिए शुरू हुआ है.

इसे भी पढ़ें:JAC UPDATE : नौवीं एवं 11 वीं के वि‍द्यार्थ‍ियों के ल‍िए खुशखबरी, पंजीयन सह परीक्षा आवेदन प्रपत्र जमा करने की तारीख बढ़ी

Related Articles

Back to top button