GiridihJharkhandLead News

गिरिडीह कांग्रेस ऑफिस के समीप बस मालिक पर बाइक सवार अपराधियों ने चलाई गोली

Giridih: शहर के बक्सीडीह रोड पर कांग्रेस कार्यालय के समीप शुक्रवार की सुबह दो बाइक सवार अपराधियों ने बाबा सम्राट बस मालिक राजू खान पर फायरिंग करके फरार हो गए. घटना सुबह करीब नौ बजे की है. जब बस मालिक राजू खान अपने चार पहिया वाहन से बस स्टैंड से वापस घर लौट रहे थे. इसी दौरान कांग्रेस ऑफिस के समीप उनपर फायरिंग की गई. बताया जा रहा है कि दो राउंड फायरिंग की गई. यह भी बताया जा रहा है कि एक गोली में हवा में और दूसरी गोली गाड़ी में लगी है. हालांकि, गाड़ी में गोली लगने की पुष्टि नहीं हो पाई है. जानकारी मिलने के बाद गिरिडीह नगर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है. मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button