
Jamshedpur : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर के रहने वाले पप्पू साहू ने शुक्रवार को अपने घर में किसी बात को लेकर गुस्से में आकर जहर खा लिया. घटना के बाद परिवार के लोगों ने उसे ईलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया था. यहां पर हालत में सुधार नहीं आने पर उसे टीएमएच रेफर कर दिया गया है.
सांसद निधि का एंबुलेंस प्रभारी पर रुपये वसूलने का आरोप
सांसद निधि से निः शुल्क एंबुलेंस की सुविधा दी गई है, लेकिन शुक्रवार को पप्पू साहू को जिस एंबुलेंस से एमजीएम अस्पताल लाया गया था. इसके बाद जब उसे टीएमएच लेकर गया, तब पप्पू के रिश्तेदार श्रीराम शर्मा से एंबुलेंस प्रभारी गौरी माहली ने 300 रुपये वसूल लिया. रुपये देने से आना-कानी पर धमकी भी देने लगा था. इससे परिवार के लोग सहम गए थे.
इसे भी पढ़ें-आदित्यपुर में चोरों का आतंक जारी, थाना से सटे दिंदली बाजार में चोरी, व्यवसायी प्रतिष्ठान बंद कर पहुंचे थाना




