Giridih

गिरिडीह: मुहर्रम को लेकर कई थानों में हुई शांति समिति की बैठक

Giridih: मुहर्रम को लेकर गुरुवार को गिरिडीह के कई थानों में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत विष्पुते, नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, और नगर निगम के अर्बन प्लॉनर मंजूर आलम भी शामिल हुए. इस दौरान कहा गया कि मुहर्रम के त्योहार को देखते हुए बिजली-पानी की आपूर्ति होना बेहद जरुरी है. पिछले कुछ दिनों से शहरी क्षेत्र में बिजली और पानी के आपूर्ति की हालत बेहद खराब हुआ है. ऐसे में निर्बाध बिजली और पानी की आपूर्ति को लेकर पदाधिकारियों को कड़े निर्देश देने की जरुरत है. वहीं बैठक में पदाधिकारियों ने चर्चा करते हुए कहा कि किसी सूरत में आग के लुक का इस्तेमाल अखाड़ो में नहीं हो. इसका ध्यान अखाड़ा कमेटी के सदस्यों को रखना है. एसडीएम ने कहा कि आग के लुक के धुनने से किसी अप्रिय घटना के होने से इंकार नहीं किया जा सकता. ऐसे में खिलाड़ी शांतिपूर्ण तरीके से पांरपरिक अस्त्रों और शस्त्रों से खेल का प्रदर्शन करें. हालांकि बैठक में यातायात की समस्या का मुद्दा जोर-शोर से उठा और समिति के सदस्यों ने कहा कि शहर में दिनोंदिन ट्रैफिक की परेशानी बढ़ती जा रही है. ऐसे में यातायात के समस्या को दूर करना अब जरुरी हो चुका है. क्योंकि स्कूली बच्चों के वाहन फंसते है, एबूलेंस भी ट्रैफिक जाम में फंसता है. बैठक में शांति समिति के कई सदस्य मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button