JamshedpurJharkhandRanchi

लॉकडाउन से ही पीडीएस डीलर कर रहा था राशन की कालाबाजारी, 54 क्विंटल खाद्यान्न बरामद

Ranchi: खाद्यान्न की कालाबाजारी इन दिनों धड़ल्ले से जारी है. खासकर लॉकडाउन के बाद से गरीबों को मिलने वाले निःशुल्क अनाज को भी लूटने का काम जारी रहा है. मार्च से लेकर अगस्त तक पीडीएस डीलरों के खिलाफ 40 हजार से अधिक शिकायतें दर्ज की गयी हैं.

ऐसे ही मामले में पूर्वी सिंहभूम के टेल्को स्थित पीडीएस डीलर को पकड़ा गया है. पुलिस ने टेल्को के मनीफीट स्थित एक पीडीएस दुकान में छापेमारी कर 54 क्विंटल खाद्यान्न जब्त किया है. फिलहाल पुलिस इस मामले से जुड़ अन्य लोगों की भी जांच कर रही है.

मालूम हो कि खाद्य-आपूर्ति विभाग की ओर से कई पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है और जहां की शिकायत मिल रही है उसकी बारीकी से जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें : दस आइएएस अधिकारियों को प्रोमोशन

गरीबों का निवाला छीन लिया

विभागीय जानकारी के मुताबिक यह खाद्यान्न राशन कार्डधारियों को वितरण के लिए आया था, लेकिन इसकी कालाबाजारी की जा रही थी. सूचना के बाद विभाग के पदाधिकारियों ने टेल्को पुलिस के साथ वहां छापेमारी कर 54 क्विंटल खाद्यान्न बरामद किया.

इस दौरान पीडीएस दुकान के रजिस्टर की भी जांच करने के साथ खाद्यान्न का मिलान किया गया. बताया जा रहा है कि जो भी अनाज गोदाम से भेजा जाता था उसे दुकान के बदले किसी और जगह पर रखा जाता था और मौका मिलते ही सारे अनाज की कालाबाजारी कर दी जाती थी.

राशन लाभुकों को लगातार कई माह से कम अनाज मिलने या कई को नहीं दिये जाने की शिकायत आ रही थी. खासकर के आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत नवंबर तक मिलने वाले निःशुल्क अनाज की भी मिलान कर जांच की जा रही है. साथ ही लाभुकों से जानकारी ली जाएगी.

इसे भी पढ़ें : छात्रवृत्ति घोटाले की जांच करने चतरा पहुंची एसीबी की टीम, 10 युवक हिरासत में

Related Articles

Back to top button