Corona_UpdatesJharkhandPalamu

Palamu : 81 वर्षीय वृद्ध की कोरोना से मौत, मृतकों की संख्या 19 हुई

Palamu : पलामू जिले के 81 वर्षीय वृद्ध की कोरोना से मौत हो गयी है. उनका रांची रिम्स में इलाज चल रहा था. इसी बीच इलाज के दौरान कोरोना संक्रमित ने दम तोड़ दिया. वृद्ध जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के रहनेवाले थे. 81 वर्षीय वृद्ध कई बीमारियों से जूझ रहे थे. वृद्ध की मौत के साथ जिले में कोरोना संक्रमण से मरनेवालों का आंकड़ा 19 पहुंच गया है.

बताया जाता है कि 9 दिसंबर को संक्रमण की पुष्टि होते ही उन्हें इलाज के लिए रांची में भर्ती कराया गया था. सोमवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. बहरहाल, इससे पहले पलामू के 18 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है.

पिछले 24 घंटे के भीतर 604 लोगों को कोरोना जांच की गयी. इसमें दो नये संक्रमितों की पुष्टि हुई है. पलामू में स्वस्थ होने की दर 99 प्रतिशत से ज्यादा हो गयी है. कुल 3361 संक्रमितों में 3313 स्वस्थ होकर कोरोना को मात दी. जिले में महज 29 सक्रिय कोरोना संक्रमित बचे हैं.

इसे भी पढ़ें : जब-जब भारत मजबूती की ओर बढ़ता है, तब-तब कांग्रेस देश को तोड़ने में जुट जाती है : रवींद्र राय

Related Articles

Back to top button