ChatraCrime NewsJharkhandLead News

छात्रवृत्ति घोटाले की जांच करने चतरा पहुंची एसीबी की टीम, 10 युवक हिरासत में

  • एक के पास से लैपटॉप और कई आधार कार्ड समेत कई दस्तावेज बरामद

Chatra : छात्रवृत्ति घोटाले के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने मंगलवार को चतरा में छापामारी की. इस दौरान टीम ने 10 लोगों को हिरासत में लिया.

इनमें से शहर के आजाद नगर मुहल्ले के एक आरोपी के पास से एक लैपटॉप के और कई आधार कार्ड सहित अन्य कागजात बरामद हुए हैं. टीम उससे पूछताछ कर रही है.

बताते दें कि करोड़ो के छात्रवृत्ति घोटाले में चतरा के भी कई युवकों के शामिल होने की बात बतायी जा रही थी. इसी सूचना के आलोक में जांच करती हुई एसीबी की टीम ने चतरा में छापामारी की है.

इसे भी पढ़ें : कस्तूरबा गांधी विद्यालय की 244 सीटों पर होगा नामांकन

टीम ने सबसे पहले पुराना पेट्रोल पंप स्थित एक बैट्री और वायरिंग दुकान में छापामारी की. टीम वहां मो सैफ नामक युवक की तलाश में गयी थी, लेकिन वह दुकान में नहीं मिला. ऐसे में टीम ने उसके भाई मो मुजाहिद उर्फ सोनू को हिरासत में ले लिया.

सोनू की निशानदेही पर आजादनगर मुहल्ला स्थित उसके आवास पर टीम ने छापामारी की. वहां से टीम को एक लैपटॉप के साथ कई आधार कार्ड सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज हाथ लगे हैं.

एसीबी की टीम मो मुजाहिद से सदर थाना में पूछताछ कर रही है. इसके अलावा एसीबी की टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों से नौ अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है.

इसे भी पढ़ें : किसान पंचायत में गरजी भाजपाः किसानों को ठगनेवाले और बिचौलिये कर रहे कृषि कानून का विरोध

Related Articles

Back to top button