Read Next
17/08/2026
Bihar News: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
20/11/2025
10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का आज नया रिकार्ड बनाएंगे नीतीश कुमार, 20 मंत्री भी लेंगे शपथ
14/11/2025
बिहार चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत, बिहार से दिल्ली तक जश्न
14/11/2025
Bihar Election Results 2025: मोकामा से अनंत सिंह की बड़ी जीत, 28 हजार वोटों से RJD प्रत्याशी को हराया
11/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे व अंतिम चरण और घाटशिला उपचुनाव के लिए मतदान शुरू
08/11/2025
सीतामढ़ी में चुनावी जनसभा में बोले पीएम मोदी, बिहार को कट्टा नहीं बल्कि कंप्यूटर चलाने वाले बच्चे चाहिए
06/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में 64.46 प्रतिशत रिकॉर्ड वोटिंग, 11 नवम्बर को दूसरे चरण का मतदान
06/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में पहले फेज की वोटिंग शुरू, 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी
06/10/2025
बिहार में छह और 11 नवंबर को होंगे विधानसभा चुनाव, 14 को आएंगे नतीजे, 11 नवंबर को घाटशिला में उपचुनाव
Back to top button
Patna: पटना जिला के बाढ़ थाना की पुलिस ने एक कमरे के भीतर दो एके 47 राइफल लहराते युवकों के गुरूवार को वायरल हुए वीडियो की जांच शुरू कर दी है.
इसे भी पढ़ें- ओरमांझी में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बन रहा हिल व्यू फार्म हाउस, तोड़ेगा प्रशासन
प्राथमिकी दर्ज कर की जायेगी कार्रवाई
बाढ़ थाना अध्यक्ष संजित कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल हुए उक्त वीडियो की जांच की जा रही है. जांच के बाद जो तथ्य सामने आयेंगे उसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज किए जाने के साथ अन्य कानून सम्मत कार्रवाई की जायेगी.
यह पूछे जाने पर कि क्या दोनों युवकों की पहचान हो गयी है, संजित ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए उक्त वीडियो में विक्की और चंदन नामक दो युवकों की चर्चा है जिसकी पहचान के लिए प्रयास जारी हैं.
इसे भी पढ़ें- नये मिजाज का ये ‘इंडिया’ भारत से किस तरह अलग और किस तरह से खतरनाक है
सभी पहलुओं पर की जा रही जांच
वायरल वीडियो में मोकामा से बाहुबली निर्दलीय विधायक अनंत सिंह के पड़ोसी विवेका पहलवान के कमरे में दोनों युवकों के दो एके 47 राइफल लहराए जाने का कथित दावा था. इस बारे में पूछे जाने पर कि क्या पुलिस ने विवेका के कमरे की तलाशी ली है, संजित ने बताया कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.
विवेका ने स्वीकारा कि उक्त वीडियो उनके भाई कमलेश के घर का है और वीडियो में जो दोनों युवक एके-47 राइफल लहरा रहे हैं, उसे वे नहीं पहचानते हैं. उन्होंने अनंत पर उन्हें फंसाने के लिए ऐसा झूठा वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया.