Bihar

पटना : पूर्व मंत्री ददन पहलवान की 68 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

Patna : प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए  बिहार सरकार के पूर्व मंत्री ददन पहलवान की 68 लाख रुपये मूल्य की सम्पत्ति जब्त कर ली. राबड़ी देवी की सरकार में ददन पहलवान मंत्री रह चुके हैं. जबकि उत्तर प्रदेश और बिहार में उनकी बाहुबली छवि रही है. बाद में ददन पहलवान ने जदयू का दामन थाम लिया था और डूमरांव विधानसभा क्षेत्र से विजयी भी हुए थे. लेकिन बाद में ददन पहलवान को जदयू ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निकाल दिया था.

इसे भी पढ़ें : JPSC Exam : जेपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में 369327 परीक्षार्थी हो रहे हैं शामिल, सीएम हेमंत ने दी शुभकामनाएं

जब्त संपत्ति में सात भूखंड व इतने ही लग्जरी वाहन शामिल हैं. ईडी द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि ददन सिंह एक नेता व बिहार विधानसभा के पूर्व सदस्य हैं. उनका बिहार व यूपी में 2004 के बाद से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. बिहार व उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा ददन सिंह के खिलाफ पांच केस दर्ज करने के बाद ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दायर किया था. ईडी के अनुसार ददन पहलवान आदतन अपराधी रहे हैं और उन्होंने अवैध हथियार, हत्या के प्रयास, आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी संपत्ति हड़पने जैसे कई अपराध किए हैं. मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ददन सिंह की पत्नी उषा देवी व बेटा करतार सिंह यादव भी सह आरोपी हैं.

ईडी का आरोप है कि पूर्व विधायक ने अपराधों से प्राप्त पैसों से विभिन्न अचल संपत्तियां खरीदीं व बैंकों में अपने परिजनों के नाम पर धनराशि जमा कराई. उन्होंने बताया था कि यह पैसा उन्होंने कारेाबार व कंपनी से हुई कमाई से अर्जित किया था, जबकि उनके द्वारा कोई कारोबार या कंपनी चलाए जाने की पुष्टि नहीं हुई.

Related Articles

Back to top button