Jamshedpur

बर्मामाइंस में आधी रात आग से जलकर महिला की मौत, पुलिस जुटी जांच में

Jamshedpur : बर्मामाइंस थाना अंतर्गत टाटानगर फाउंड्री स्थित पुराना दरबान लाइन के क्वार्टर नंबर एक निवासी 55 वर्षीय विमला बेरा की आधी रात आग से जलकर मौत हो गई. घटना के वक्त घर में सिर्फ मृतका की बहू मौजूद थी. उसके पति दिनबंधु बेरा और बेटा बहरागोड़ा में होटल का संचालन करते हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बिमला बेरा कैसे जली? यह जांच का विषय बना हुआ है. घटना तब सामने आई जब विमला बेरा जली अवस्था में घर के आंगन में पाई गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

इसे भी पढ़ें-परसूडीह में युवक की हत्या, फंदे से लटका मिला शव, मामला दर्ज

 

Related Articles

Back to top button