
Ranchi: रांची के प्रकाश मुंजाल ने बरियातू-बूटी रोड स्थित मेडिका अस्पताल के समीप 2.9 एकड़ ज़मीन पर हो रहे निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग झारखंड हाईकोर्ट से की है. इसके लिए उन्होंने अधिवक्ता पार्थ जलान के माध्यम से हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की है. याचिका में याचिकाकर्ता प्रकाश मुंजाल ने मेडिका हॉस्पिटल के पास स्थित बूटी मौजा के खाता संख्या 79 के प्लॉट संख्या 1947, 1948 और 1949 के तहत कुल 2.9 एकड़ जमीन को अपनी बताते हुए जमीन हो रहे निर्माण कार्य को अवैध बताया है. ऐसे में उन्होंने अदालत से जल्द से जल्द इस पर रोक लगाने की मांग की है.
इसे भी पढ़ें : जेएमएम विधायक रामदास सोरेन का आरोप, रवि रच रहे हैं सरकार गिराने की साजिश, मंत्री पद का भी दिया प्रलोभन




