Bihar

पटना : CGST सहायक आयुक्त व अधीक्षक को CBI ने 2.5 लाख रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Patna : सीबीआई ने पटना के सीजीएसटी कार्यालय में सहायक आयुक्त चंदन कुमार पाण्डेय सहित दो अधिकारियों को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया. सभी एक विधान पार्षद से ढाई लाख रुपये की कथित रिश्वत ले रहे थे. उसी दौरान सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

क्यो मांग रहे थे रिश्वत

सीबीआई द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पटना सीजीएसटी में सहायक आयुक्त और अधीक्षक पद पर कार्यरत इन दोनों अधिकारियों ने राजद के विधान पार्षद सुबोध राय से रिश्वत की मांग की थी.

उन्होंने सुबोध राय की पत्नी की फर्म के बारे में शिकायत नहीं करने की एवज में आठ लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी.

गिरफ्तार अधिकारियों के आवासों की भी हुई तलाशी

गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीम ने इन दोनों अधिकारियों के आवासों की तलाशी भी ली. इन अधिकारियों को पटना स्थित सीबीआई की अदालत में पेश किया जाएगा.

बिहार विधान परिषद में राजद सदस्य राय ने बताया कि उनकी पत्नी की फर्म की शिकायत नहीं करने के एवज में पाण्डेय और शोएबुद्दन को उनसे रिश्वत के 2.5 लाख रुपये लेते हुए पकड़ लिया गया.

मामले की जांच की जा रही है. साथ ही दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी भी चल रही है.

Related Articles

Back to top button