NationalSports

India vs West Indies : भारत ने वेस्ट इंडीज को 125 रनों से हराया

Manchester : मैनचेस्टर में खेले गये मैच में भारत ने वेस्ट इंडीज पर बड़ी जीत दर्ज की है. भारत ने वेस्ट इंडीज को 125 रनों से हराया.

भारत ने जीता टॉस 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 268 रन बनाये. वेस्ट इंडीज को जीत के लिए 269 रन बनाने थे. विराट कोहली ने 72 और महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 56 रन बनाये.

जवाब में में वेस्ट इंडीज की टीम 34 ओवर में ही ढेर हो गयी. वेस्ट इंडीज की टीम केवल 143 रन ही बना पायी.

आठ मैचों में पांच जीत चुका है भारत

दोनों टीमों के बीच वर्ल्ड कप में आठ मैच हुए हैं, इनमें से पांच भारत और तीन वेस्ट इंडीज ने जीते हैं. भारत एक और जीत के साथ सेमीफाइनल में अपना दावा और मजबूत करना चाहेगा.

दूसरी तरफ वेस्ट इंडीज की टीम टूर्नमेंट से बाहर हो चुकी है.वह अपने बाकी बचे मैचों में अन्य टीमों का समीकरण बिगाड़ने की कोशिश में है.

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button