Bihar

पटना में पुलिसकर्मियों ने काटा बवाल, एसपी-डीएसपी की सरेआम पिटाई

Patna: पटना में एक बीमार महिला सिपाही की मौत के बाद पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने जमकर हंगामा किया. शुक्रवार सुबह पुलिसकर्मियों ने जमकर बवाल काटा. महिला और पुरुष सिपाहियों ने सार्जेंट मेजर सह-डीएसपी मसलाउद्दीन, सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. इस पिटाई में सार्जेंट मेजर घायल हो गये हैं. सिपाहियों ने सार्जेंट मेजर के घर का घेराव किया.

इसे भी पढ़ें: न्यूज विंग ब्रेकिंग: IAS आलोक गोयल का रुका प्रमोशन- दंड तय, 1990 बैच के हैं अफसर

कई राउंड फायरिंग

हालात पर काबू पाने के लिए कई राउंड फायरिंग हुई और दर्जनों गाड़ियों में तोड़फोड़ की गयी. कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गयी है. दरअसल, पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही काफी दिनों से बीमार थी. इलाज न मिलने की वजह से उसकी मौत हो गई. प्रदर्शनकारियों का दावा है कि कमांडेंट ने इलाज के लिए उसे पर्याप्त छुट्टी नहीं दी. जब उसकी तबियत बहुत ज्यादा खराब हो गयी तो उसे पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इसके बाद से ही सिपाही हंगामा कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में विकास सिर्फ होर्डिंग और भाषण में ही नजर आता है : हेमंत सोरेन

पुलिसकर्मियों ने कहा ‘नहीं मिलती है छुट्टी’

पुलिसकर्मियों ने पुलिस लाइन में खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिये. उनका आरोप है कि उनका शोषण किया जा रहा है. मांगने पर उन्हें छुट्टी नहीं मिलती है. मृतक महिला सिपाही भी छुट्टी मांग रही थी जो उसे नहीं मिली. इसी कारण उसकी हालत गंभीर हो गयी. पुलिस तोड़फोड़ करने के बाद जवान सड़क पर उतर आये हैं.   हालात पर काबू पाने के लिए पुलिसकर्मियों को बुलाया गया है. फिलहाल हालात काबू से बाहर हैं.

इसे भी पढ़ें: न्यूज विंग ब्रेकिंग: फंस गई राज्य में सरकारी नौकरियां, परीक्षा लेने में जेएसएससी भी असमंजस में

एसएसपी पहुंचे पुलिस लाइन

हंगामे के बीच पटना एसएसपी मनु महाराज पुलिस लाइन पहुंच गये. वहां उन्‍होंने पुलिसकर्मियों को समझाने की कोशिश की. मनु महाराज ने कहा कि आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं है. उन्होंने कहा कि इस तरह कानून को अपने हाथ में लेने का अधिकार किसी के पास नहीं है. एक बैठक होगी जिसमें इस मामले पर बातचीत की जायेगी.

Related Articles

Back to top button