
Jamshedpur : परसूडीह के श्यामा प्रसाद विद्या भवन में गुरुवार को स्कूल के पूर्व छात्रों की ओर से स्कूल की 77वीं स्थापना दिवस पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी गयी. स्कूल परिसर में आयोजित समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक
कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें स्कूल के छात्रों ने बढ़-चढ़करप हिस्सा लिया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से एलुमनाई एसोसिएशन के सचिव त्रिदिब चट्टराज, उपाध्यक्ष सुजीत दास, सह सचिव रिपन दास, एलुमनाई सह स्कूल के सचिव प्रवाल देव्, अनुपम धर, बुलु राय समेत अनेकों एलुमनाई सदस्य मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें- युवाओं के लिए मौका: चक्रधरपुर रेल मंडल के 17 स्टेशनों में कमीशन पर रखे जायेंगे बुकिंग एजेंट




