
Manoharpur : गत 6 अक्तूबर को पोसैता स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक से जिस रेलकर्मी उमेश कच्छप का शव बरामद किया गया था, उसकी अवैध संबंध के कारण हत्या की गयी थी. मनोहरपुर पुलिस ने चार दिन में इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी निशानदेही पर हत्या में उपयोग की गयी सब्बल को भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस के अनुसार बिरसा तिर्की ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया. बिरसा का उमेश कच्छप की चाची के साथ अवैध संबंध था. उमेश हमेशा इसका विरोध करता था. पुलिस टीम ने गनमोर निवासी बिरसा तिर्की को शनिवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. उसे रविवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सब्बल को पोसैता निवासी जावनी तिर्की के घर की छत से बरामद कर लिया है.
एक दिन पहले भी हुआ था आरोपी से उमेश का झगड़ा
मनोहरपुर थाने में आयोजित प्रेस वार्ता में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दाउद किड़ो ने बताया कि आरोपी ने नाजायज संबंध का विरोध करने पर हत्याकांड को जाम दिया. उन्होंने बताया कि चाची के साथ अवैध संबंध को लेकर जिसे लेकर उमेश और बिरसा के बीच 4 व 5 अक्तूबर को झगड़ा हुआ था. 5 अक्तूबर की रात उमेश पोसैता आकर करीबन 9 बजे ड्यूटी के लिए निकला, तो रेल पटरी के पास पीसीसी सड़क पर बिरसा उसके पीछे-पीठे करते हुए आया और पीछे से सब्बल से उसपर वार किया. उमेश गिर गया. इसके बाद बिरसा ने उमेश के सिर, गले और चेहरे पर सब्बल से घोंप-घोंप कर उसकी हत्या कर दी. उसके बाद उसके शरीर को हिला-डुलाकर इत्मीनान किया कि उमेश की मौत हो गई है. इसके बाद उसने कंधे पर शव को उठाकर रेल पटरी के किनारे रख दिया. घटनास्थल के पास के एक गड्ढे में उसने सब्बल और खून लगे कपड़ों को धोया. फिर नहाया और जावनी के घर जाकर सब्बल को उसके घर की फूस की छत पर रख दिया.
इसे भी पढ़ें – मुख्यमंत्री आवास के पास नशे में धुत्त पुलिस के ड्राइवर ने किया तमाशा, मची अफरातफरी




