Saraikela

ईचागढ़ में बीजेपी की हुई परिवर्तन संकल्प सभा, जनता को दिलाया सत्ता परिवर्तन का संकल्प

Saraikela: भारतीय जनता पार्टी की ओर से गुरुवार को सरायकेला खरसावां जिला के आइक्लागढ़ विधानसभा क्षेत्र में परिवर्तन संकल्प सभा का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शामिल हुए. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में स्थानीय सांसद और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह शामिल हुए. सभा में हजारों की संख्या में भीड़ का जुटान हुआ. आलम ये रहा कि भारी बारिश के बावजूद भीड़ टस से मस नहीं हुई. जो बता रहा था कि राज्य में इस बार परिवर्तन की लहर दौड़ रही है. खासकर ईचागढ़ विधानसभा की जनता परिवर्तन को आतुर है.

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने एक बार फिर से सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है. यहां की खनिज संपदाओं की लूट मची है. जब मैं मुख्यमंत्री था तो सारे अवैध कारोबार पर रोक लगाने का काम किया यही वजह है कि मुझे साजिश के तहत अपमानित कर मुख्यमंत्री पद से हटाया गया. पूर्व मुख्यमंत्री ने बांग्लादेशी घुसपैठ के मामले पर सरकार को एक बार फिर से घेरा. उन्होंने कहा कि राज्य में खासकर संथाल परगना में बड़े पैमाने पर घुसपैठ हुआ है. वहां की भोली- भाली आदिवासी बहन- बेटियों के साथ शादी कर घुसपैठिए जमीन हड़प रहे हैं.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसको लेकर बेहद गंभीर है. यही वजह है कि हमने राज्य से घुसपैठियों को खदेड़ने का संकल्प लिया है. राज्य की जनता इस बार परिवर्तन का मन बना चुकी है और परिवर्तन होकर रहेगा. इस दौरान मंच से केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भी सभा को संबोधित किया और सभा में शामिल लोगों को परिवर्तन का संकल्प दिलाया उन्होंने भी हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा. वही परिवर्तन संकल्प सभा के आयोजक भाजपा नेता विनोद राय ने बताया कि ईचागढ़ विधानसभा की जनता ने इस बार परिवर्तन का मन बना लिया है. यह सीट बीजेपी की पारंपरिक सीट रही है. पार्टी यहां वापसी करेगी.

Related Articles

Back to top button