Sports

ऑल इंडिया सब जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट शुरू, पहले दिन खेले गये 75 मैच

Ranchi : ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम, होटवार में गुरुवार से ऑल इंडिया सब-जूनियर (अंडर-13) बैडमिंटन टूर्नामेंट शुरू हो गया. रांची डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के सौजन्य से 1 अक्टूबर तक खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में अलग अलग प्रदेशों के करीब 400 प्लेयर्स भाग ले रहे हैं. टूर्नामेंट का उद्घाटन डीजीपी अनुराग गुप्ता ने किया. इस दौरान खेल सचिव मनोज कुमार के अलावा एडीजी आरके मल्लिक, डीआइजी पलामू वाइएस रमेश, सुनील कुमार (रिटायर्ड आइएएस), झारखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के के प्रभाकर राव, डीएवी बरियातू स्कूल के प्रिंसिपल तापस घोष, चेतन आनंद (ओलंपियन), बार्ड सचिव एनके डे सहित कई अन्य भी उपस्थित थे. इस दौरान सभी अतिथियों ने खुशी जताते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर के इतने प्रतिष्ठित बैडमिंटन टूर्नामेंट के आयोजन की जिम्मेदारी झारखंड को मिली है. इस आयोजन के बहाने झारखंड में छोटी उम्र से ही बैडमिंटन खेलने के प्रति बच्चों का रूझान बढ़ेगा. प्रतियोगिता के पहले दिन 75 मैच खेले गये.

Related Articles

Back to top button