Jamshedpur

स्कूली छात्रा के साथ आपत्तिजनक हालत में मिले प्रभारी प्राचार्य की गिरफ्तारी की मांग, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Jamshedpur: जमशेदपुर से सटे घाटशिला में भारत सेवाश्रम संघ द्वारा संचालित प्रणवानंद विद्या मंदिर इंग्लिश मध्यम उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रामकिशोर मुर्मू द्वारा बुधवार शाम एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक हालात में रंगे हाथ पकड़ाये के बाद घाटशिला थाना में उसे हिरासत में लिया गया था. इधर, गुरुवार सुबह ही उसे थाने से छोड़ दिया गया.

बता दें कि रामकिशोर मुर्मू की धर्मपत्नी देवयानी मुर्मू जिला परिषद सदस्य हैं और भारतीय जनता पार्टी की महिला नेत्री भी है. अभी तक इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के किसी नेता ने मुंह नहीं खोला है, जिसके कारण ग्रामीणों में भारतीय जनता पार्टी के प्रति भी आक्रोश व्याप्त है. तब इसके विरोध स्वरूप ग्रामीणों ने बड़ाजोड़ी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. थोड़ी ही देर बाद घाटशिला थाना प्रभारी मधुसूदन डे अपने दलबल के साथ यहां पहुंचे और जाम कर रहे प्रदर्शनकारियों से बात की लेकिन लगभग आधे घंटे तक के बाद भी पुलिस प्रशासन को लौटना पड़ा.

ग्रामीण प्रदर्शनकारी रामकिशोर मुर्मू को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग कर रहे थे. इसके अलावा उसे प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद से हटाने की मांग पर आड़े थे. मामला बिगड़ता देख घाटशिला थाना प्रभारी अपना दलबल के साथ वापस लौट गए. इधर तेज बारिश के बावजूद प्रदर्शनकारी जाम स्थल पर बैठे रहे. प्रदर्शनकारियों ने बताया कि रामकीशोर मुर्मू ने जो काम किया है. वह बहुत ही अनैतिक है.पहले से ही वह इस तरह का काम करते आए हैं, इसलिए उसे जेल भेजे बिना हम जाम नहीं हटाएंगे. समाचार लिखे जाने तक दोपहर के लगभग 2 बजे तक स्थल पर 200 से ज्यादा प्रदर्शनकारी डटे हुए थे. मुख्य मार्ग जाम होने से कल्पना सोरेन की रैली में जा रहे झामुमो नेताओं को भी रास्ता बदलकर जाना पड़ा.

Related Articles

Back to top button