JharkhandRanchi

राज्यपाल रमेश बैस से त्रिपुरा के CM बिप्लव कुमार देब ने की मुलाकात

Ranchi : झारखंड के राज्यपाल रमेश कुमार बैस से लगातार राजनेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और दूसरे लोगों की मुलाकात जारी है. सभी उन्हें झारखंड की नयी जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं. इस क्रम में मंगलवार को उनसे नयी दिल्ली में त्रिपुरा के सीएम बिप्लव कुमार देब और उनकी धर्म पत्नी नीति देब ने भी मुलाकात की. यह एक शिष्टाचार भेंट थी. गौरतलब है कि रमेश बैस झारखंड आने से पहले त्रिपुरा के ही गवर्नर थे.

इसे भी पढ़ें : झारखंड से जुड़ी 26 हजार से अधिक शिकायतें मिली केंद्रीयकृत पोर्टल में, 16 हजार का हुआ निपटारा

पूर्व सांसद अजय मारू की हुई मुलाकात

सोमवार को रमेश बैस से पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू ने शिष्टाचार मुलाकात की थी. उन्हें एक पौधा भेंट किया. उनके संग वाजपेयी सरकार की पुरानी यादों को फिर से साझा किया. वाजपेयी सरकार में रमेश बैस वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री थे. अपनी इस मुलाकात में पूर्व सांसद ने झारखंड की वर्तमान राजनैतिक एवं शैक्षणिक माहौल पर भी चर्चा की.

इसे भी पढ़ें :जाप सुप्रीमो पप्पू यादव को मिली जमानत लेकिन नहीं मिलेगी राहत, जेल में ही रहेंगे

Related Articles

Back to top button