GiridihJharkhand

गिरिडीह : ABVP के कार्यकर्ताओं ने किया गिरिडीह कॉलेज के प्रशासनिक भवन में तालाबंदी

Giridih : ABVP के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को गिरिडीह कॉलेज में तालाबंदी कर कॉलेज प्रशासन और विवि के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में छात्र संगठन के शुभम झा, आशिष कुमार, अंकित राज समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे. छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक भवन के मेन गेट पर तालाबंदी कर धरने पर बैठ गए, जहां छात्रों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया गया. इसके प्राचार्य ने कार्यकर्ताओं और छात्रों से बात की.

इसे भी पढ़ें:34 साल कोर्ट में लड़ाई लड़ी, सेवानिवृत्त भी हो गये, अब मिलेगा राज्य कीट विज्ञान वेत्ता का वेतनमान

उन्होंने कहा कि वो विवि प्रशासन के समक्ष अपनी बातों को रखें, उनपर विचार किया जायेगा. कहा कि कॉलेज प्रशासन भी छात्र हीत को ध्यान में रखकर फैसला लेने की अपील करेगा

दरअसल, मई और जून माह में राज्य में पंचायत चुनाव को लेकर डिस्पैच सेंटर गिरिडीह कॉलेज में बनाया गया था, जहां पूरे दो माह तक पंचायत चुनाव की गतिविधियां चलती रही. इसकी वजह से स्नातक सेमेस्टर 1 के काफी छात्र जानकारी के अभाव में रसायन और भूगोल के प्रायोगिक परीक्षा नहीं दे पाएं थे. जबकि कुछ छात्रों ने परीक्षा दी थी. वंचित छात्र परीक्षा लेने की मांग कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें:सिंचाई परियोजनाओं को गति देने के लिए जल संसाधनों का DPR-PPR तैयार करायेगी सरकार

Related Articles

Back to top button