JharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

GOOD NEWS: रांची के बच्चे खेल-खेल में सीखेंगे TRAFFIC RULES

Ranchi: पुणे, चंडीगढ़ व नागपुर की तर्ज पर रांची में भी चिल्ड्रेन ट्रैफिक पार्क बनाने की कवायद शुरू हो गयी है. इस पार्क में बच्चों को खेल-खेल में सड़क पर वाहन कैसे चलाना है, क्या सावधानियां बरतनी है, ट्रैफिक नियम क्या हैं? ये सीखने का अवसर मिलेगा. बच्चों को ट्रैफिक साईन की जानकारी के साथ-साथ ट्रैफिक की बारिकियां भी बतायीं जायेंगी. यह चिल्ड्रेन पार्क रांची शहर के एचईसी में बनेगा. 3.5 एकड़ में बनने वाले इस ट्रैफिक पार्क के निर्माण में लगभग 15 करोड़ खर्च होंगे. यह पार्क बच्चों के लिए ट्रैफिक पार्क एक पाठ की तरह होगा, जिसमें कई नई चीजों को सीखने का मौका मिलेगा. इसको लेकर भवन निर्माण विभाग ने टेंडर जारी कर दिया है. टेंडर जमा करने की अंतिम तिथि 26 मई शाम पांच बजे तक तय की गयी है. 27 मई को शाम पांच बजे टेंडर खोला जाएगा.

पार्क में क्या सीखेंगे बच्चे

पार्क में व्यवहारिक रूप से ट्रैफिक सिग्नल समेत अन्य चीजों की जानकारियां होंगी. बच्चों को अंडरपास, सिग्नल का मतलब, रेलवे फाटक के पास लगे साइनबोर्ड का मतलब के बारे में बताया जायेगा. उन्हें ट्रैफिक नियमों से जुड़े अंडर पास, जेब्रा क्रासिंग, रेलवे फाटक के पास लगे साइनबोर्ड, गाड़ी की गति, ओवरटेक न करने सहित अन्य बातों साझा की जायेंगी.

एक म्यूजियम भी बनाया जाएगा

जानकारी के मुताबिक ट्रैफिक पार्क में एक म्यूजियम भी होगा. वहां ट्रैफिक नियम से जुड़े सभी तरह की जानकारियां रहेंगी. पार्क में वाहन चलाने के लिए सीधी और घुमावदार सड़कें रहेंगी. यहां जगह-जगह ट्रैफिक सिग्नल भी होंगे. अलग-अलग जगहों पर ट्रैफिक के साइन बोर्ड लगाए जाएंगे, ताकि लोग साइन को पहचानें. अंब्रेला शेड डिजाइनल फ्लोरिंग समेत सभी तरह के वाहनों से जुड़ी जानकारियां रहेंगी.

Related Articles

Back to top button