
Ranchi : 22 वीं सीनियर झारखंड राज्य स्तरीय पुरुष फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन स्टाइल एवं महिला फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता-2021 का आयोजन आदित्यपुर कंपलेक्स कॉलोनी (टयो कॉलोनी) गम्हरिया, सरायकेला खरसावां में आयोजित हो रहा है. सोमवार को इसका औपचारिक उद्घाटन सरायकेला खरसावां के डीसी अरवा राजकमल ने बजरंग बली की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पूजा अर्चना के उपरांत किया.
इस दौरान खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त किया. अपने संबोधन में सभी सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों की हौसला अफजाई करते हुए खेल संबंधी अपनी रुचियों के बारे में चर्चा की.
इसके अलावा झारखंड की पहली महिला अंतराष्ट्रीय कुश्ती पहलवान चंचला कुमारी को शाल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया. मौके पर झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह, महासचिव रजनीश कुमार के अलावा अन्य भी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें:टीम इंडिया की लगातार 2 हार के बाद खिलाड़ियों ने दिये रिएक्शन, पीटरसन ने हिंदी में ट्वीट कर किया समर्थन
सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका
भोलानाथ सिंह ने मौके पर बताया कि इस प्रतियोगिता में झारखंड के 24 जिलों से 350 महिला एवं पुरुष पहलवान भाग ले रहे हैं.
इसमें विजेता और चयनित खिलाड़ियों को गोंडा (यूपी) में आयोजित होने वाली 65 वीं राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता मे झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा. यह प्रतियोगिता 11 से 13 नवंबर तक आयोजित होनी है.
इसे भी पढ़ें:News wing impact : राजभवन और विधानसभा गेट से हटी विद्युत सज्जा, टेंडर के पहले ही सज गये थे भवन




