
JAMSHEDPUR : जमशेदपुर की सोनारी पुलिस ने थाना क्षेत्र से चोरी हुई बाइक और बोलेरो के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार किया है. तीनों की निशानदेही में पुलिस ने चोरी की बाइक और बोलेरो को बरामद कर लिया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में आदित्यपुर गौतम कुमार उर्फ विशाल सिंह, रोहित कुमार महतो और कदमा शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर पांच निवासी सिद्धांत मित्रा उर्फ पियुष मित्रा शामिल है. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बाताय कि 28 जून को थाना क्षेत्र के न्यू दलमा व्यू कॉलोनी से बाइक संख्या JH05S-7119 और 30 जून को न्यू नार्थ लेआउट से बोलेरो संख्या JH05CV-8311 की चोरी कर ली गई थी. अनुसंधान के क्रम में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था. उन्होंने बताया कि बाइक चोरी में तीनों आरोपी शामिल थे. पुलिस ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
ये भी पढ़ें : Chakradharpur : महादेवशाल मेला में लॉटरी से होगा दुकानों का आवंटन, ये रही पूरी जानकारी




