JharkhandPalamu

Palamu : कोरोना संक्रमितों के गांव को किया गया सील, सैनिटाइज किये गये इलाके, घरों का किया जा रहा है सर्वे

Palamu : पलामू जिले के हरिहरगंज प्रखंड क्षेत्र से 24 घंटे में मिले एक दर्जन कोरोना मरीजों के बाद प्रशासनिक कार्रवाई तेज की गयी है. शुक्रवार को इस इलाके को कंटेनमेंट जोन बनाने के बाद शनिवार को मरीजों के गांव को सील कर दिया गया. कंटेनमेंट जोन के चिन्हित स्थानों में लोगों के प्रवेश व निकास पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

उपायुक्त सह अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार डॉ. शांतनु कुमार अग्रहरि ने कोविड-19 के संक्रमण को आपदा प्रबंधन अधिनियम तथा महामारी अधिनियम के सुसंगत प्रावधानों के अंतर्गत हरिहरगंज प्रखंड के ग्राम अररुआ खुर्द एवं सतगांवा के चिन्हित स्थानों को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित कर दिया है.

इसे भी पढ़ें – राज्य में कोरोना से 16वीं मौत, 71 वर्षीय बुजुर्ग ने गंवाई जान

उपायुक्त के निर्देश पर सभी आला अधिकारी मरीज के गांव पहुंचे. साथ ही हरिहरगंज प्रखंड क्षेत्र स्थित अररुआ खुर्द एवं सतगांवा गांव को सील कर बैरीकेड लगा दिया गया है और पुलिस गश्ती की जा रही है. जिला प्रशासन द्वारा निरन्तर कंटेनमेंट जोन में रह रहे लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है.

पूरे इलाके को सैनिटाइज किया जा चुका है तथा कंटेनमेंट जोन के लिए चिन्हित स्थानों में लोगों के प्रवेश एवं निकास को प्रतिबंधित किया गया है. इसके अलावा कंटेनमेंट जोन में बनाये गये एंट्री पॉइंट पर अंदर तथा बाहर जानेवाले लोगों के नाम एवं उनके मोबाइल नंबर की प्रविष्टि की जा रही है. कंटेनमेंट जोन में पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं.

घर-घर हो रहा सर्वे

गांव में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर सर्वेक्षण के कार्य में जुट चुकी है तथा गांव में लक्षण से संबंधित सभी मामलों की जांच की जा रही है. स्टीकर चिपका कर घरों को चिन्हित किया जा रहा है. तथा कंटेनमेंट जोन में सभी से आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें – ढह गई विकास दुबे की ‘लंका’, सबकुछ जमींदोज, देखें Photos

टीम में कौन-कौन?

टीम में मौजूद जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आफताब आलम, डॉ. एमपी सिंह, स्वास्थ्य विभाग के डीपीएम दीपक कुमार तथा हरिहरगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल हैं. सभी जिला प्रशासन को जांच करने में सहयोग देने की अपील करते नजर आये.

उपायुक्त ने कंटेनमेंट जोन में रह रहे सभी व्यक्तियों से अपील की है कि वह अनिवार्य रूप से अपने घर में रहें. किसी भी परिस्थिति में कोई अन्य व्यक्ति कंटेनमेंट जोन में न जायें. बताते चलें कि जिला प्रशासन ने मरीजों को कोई समस्या ना हो, इसके लिए कंट्रोल रूम का नंबर जारी किया है. 24 घंटे और सातों दिन कार्यरत कंट्रोल रूम में 6201028960, 8789251949 एवं 9097252956 पर बात की जा सकती है.

इसे भी पढ़ें – इस सावन रांची में पहाड़ी बाबा के ऑनलाइन ही होंगे दर्शन, मंदिर में धार्मिक आयोजन का नहीं मिलेगी परमिशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button