JharkhandPalamu

पलामू : एनएच 98 किनारे नाला निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग, गुस्साये ग्रामीणों ने काम  रुकवाया

Palamu :  झारखंड को बिहार से जोड़ने वाले एनएच 98 के किनारे नाला का निर्माण किया जा रहा है. लेकिन लगातार घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किये जाने पर आज स्थानीय लोगों का धैर्य जवाब दे दिया. सभी एकजुट होकर मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य बंद करा दिया.

जान लें कि हरिहरगंज के तेंदुआ से बिहार बॉर्डर तक करीब 20 करोड़ की लागत से चार किलोमीटर तक एनएच 98 का चौड़ीकरण व मजबूतीकरण का कार्य किया जा रहा है. सड़क के किनारे पर नाला का निर्माण कराया जा रहा है. लेकिन निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग किये जाने पर ग्रामीणों ने निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है. कहा कि जब तक निर्माण कार्य प्राक्कलन के अनुसार  नहीं होगा. तब तक निर्माण कार्य  नहीं दिया जायेगा.

 

अभियंता ने संवेदक को लगायी फटकार

ग्रामीणों की शिकायत पर मौके पर पहुंचे एनएच के सहायक अभियंता यूपी केसरी व कनीय अभियंता महेंद्र राम ने भी पाया कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने घटिया सामग्री का प्रयोग करने व प्राक्कलन के अनुसार काम नहीं किये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए वहां मौजूद मुंशी ललित तिवारी को कड़ी फटकार लगायी. साथ ही दूरभाष पर संवेदक के साथ भी डांट डपट की.

इसे फी पढ़ें : हाइकोर्ट ने 56 दागी जनप्रतिनिधियों का मांगा क्रिमिनल रेकॉर्ड

मिट्टी युक्त व कचरा युक्त छर्री

मौके पर पाया गया कि सड़क निर्माण कार्य में घटिया सामग्री और लो ग्रेड की घटिया छर्री का प्रयोग किया जा रहा था. ग्रामीणों ने देखा कि जिस छर्री से निर्माण कार्य किया जा रहा है. वह मिट्टी युक्त व कचरा युक्त है. साथ ही नाला निर्माण के बाद पानी का पटवन भी नहीं किया जाता है.

इसे फी पढ़ें : कौन बनेगा बेरमो विधायकः राजेंद्र सिंह, अनुप सिंह, बाटुल, लक्ष्मण नायक या मृगांक शेखर, लिस्ट लंबी है

पीसीसी किये बिना मिट्टी पर आरसीसी किया गया

ग्रामीणों ने कहा कि सड़क निर्माण के दौरान पानी का छिड़काव नहीं किये जाने से धूल की समस्या बनी हुई है. इस कारण लोगों को भारी परेशानी हो रही है. ग्रामीणों ने उस छर्री को सहायक अभियंता व कनीय अभियंता को दिखाया और बताया कि प्राक्कलन के अनुसार पीसीसी के बाद  आरसीसी करना है.

लेकिन बगैर पीसीसी किये ही मिट्टी पर आरसीसी किया जा रहा है. इसे सहायक अभियंता व कनीय अभियंता ने गंभीरता से लेते हुए संवेदक को निर्माण कार्य में बेहतर सामग्री का प्रयोग करने का निर्देश दिया है.  ग्रामीणों ने कहा है कि जब तक संवेदक योजना स्थल पर नहीं आते हैं,  तब-तक कार्य नहीं होने दिया जायेगा. निर्माण कार्य रोकने वालों में प्रमोद कुमार रवि, महेंद्र यादव, सत्येंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, अवधेश यादव, बबलू कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.

इसे फी पढ़ें : कागजों में झारखंड हुआ #ODF, अब 1095 युवओं की जायेगी नौकरी

Related Articles

Back to top button