JharkhandRanchi

कागजों में झारखंड हुआ #ODF, अब 1095 युवाओं की जायेगी नौकरी

Ranchi: झारखंड को गांधी जयंती के दिन 2 अक्टूबर को ओडीएफ घोषित कर दिया है. पूरे राज्य को ओडीएफ घोषित तो कर दिया गया, पर न्यूज विंग अपने खबरों के जरिये ओडीएफ की असलियत सामने ला चुका है.

झारखंड अभी तक पूरी तरह से ओडीएफ नहीं हो सका है. ओडीएफ सिर्फ कागजों में ही हुआ है और इस काम में लगे कर्मियों को अब हटाया जा रहा है.

प्रखंड स्तर से लेकर राज्य स्तर तक के कुल 1095 कर्मियों को काम से हटाने की बात है. इनमें से 60 प्रतिशत कर्मियों को अक्टूबर में ही हटाया जायेगा, वहीं बहुत ही जरूरी लोगों को भी सिर्फ दिसंबर तक ही काम पर रखा जायेगा.

इसे भी पढ़ें – गुमला में ODF के नाम पर फर्जी निकासी की उच्च स्तरीय जांच की सिफारिश

बिना काम पूरा किये ही इस काम में लगे सभी कर्मियों को हटा देने से शेष काम को कैसे पूरा किया जायेगा. जिस काम को कागज में पूरा किया गया है, वो जमीन पर कैसे उतारा जायेगा, या फिर उस काम को कागज में ही रहने दिया जायेगा.

नये सिरे से विज्ञापन निकालने की है तैयारी

इन पदों पर कार्यरत सभी 1095 कर्मी संविदा पर हैं. इसी पद के लिए सरकार नये सिरे से विज्ञापन निकाल कर नियुक्ति करने की बात कर रही है.

इन सभी कर्मियों की मानें तो इन्हें नहीं हटाने का सांत्वना भी दिया जाता रहा है. लगातार ओडीएफ और ओडीएफ प्लस के नाम पर ट्रेनिंग भी दी जाती है. फिर भी हटाया जा रहा है.

संविदा कर्मियों ने शुक्रवार को विभाग के सचिव से मिल कर इन पदों पर नये सिरे से नियुक्ति नहीं करने की गुहार लगायी है.

इसे भी पढ़ें – कॉन्ट्रैक्ट टीचर्स के भरोसे 2005 से राज्य में संचालित कस्तूरबा स्कूल, कक्षाएं बढ़ी लेकिन नहीं हुआ पद सृजन

किन-किन लोगों की जायेगी नौकरी

  • ब्लॉक कॉर्डिनेटर- 305
  • सोशल मोबिलाइजर- 305
  • ब्लॉक अकाउंटेंट- 305
  • सेनिटेशन हाइजेनिक कोर्डिनेटर- 24
  • आईईसी- 24
  • आईएमएस- 24
  • स्पेशल जिला कोर्डिनेटर- 18
  • कम्प्यूटर ऑपरेटर जिला- 48
  • स्पेशल जिला कम्प्यूटर ऑपरेटर- 12
  • अकाउंटेंट जिला- 24
  • स्टेट कॉर्डिनेटर- 3
  • स्टेट अकाउंटेंट- 1
  • स्टेट ऑपरेटर- 2

इसे भी पढ़ें – सत्र शुरू होने के बाद स्पॉट एडमिशन से खाली सीटें भरने की हो रही कवायद, इंजीनियरिंग कॉलेजों में खाली हैं 55 फीसदी सीटें

Related Articles

Back to top button