
Ranchi: नगर निगम क्षेत्र के हर घर में नियमित जलापूर्ति सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार की इकाई जुडको काम कर रही है. जिसके तहत पाइपलाइन बिछाने और कनेक्शन देने के लिए मेसर्स L&T, मेसर्स नागार्जुना, मेसर्स जिंदल को जिम्मेवारी दी गई है. ऐसे में शुक्रवार को नगर आयुक्त मुकेश कुमार की अध्यक्षता में सभी एजेंसियों के साथ एक बैठक हुई. जिसमें रांची के डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय भी मौजूद रहे. जिसमें निर्णय लिया गया कि काम में तेजी लाई जाए जिससे कि लोगों को समय पर पानी उपलब्ध हो सके.
बैठक में अपर नगर आयुक्त कुंवर सिंह पाहन, उप नगर आयुक्त रजनीश कुमार, कार्यपालक अभियंता गौतम सिन्हा के अलावा पार्षद भी मौजूद रहे.
ये दिया गया निर्देश
- रांची नगर निगम क्षेत्र के सभी घरो में वाटर कनेक्शन निःशुल्क दिया जाएगा. वाटर कनेक्शन लेना अनिवार्य होगा और इसके लिए होल्डिंग नम्बर भी देना होगा
- जुडको, L&T एवं जिंदल अपने-अपने क्षेत्र में वार्ड पार्षद से समन्वय स्थापित कर कार्य करेंगे तथा कार्य के दौरान नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसका ध्यान रखेंगे
- सभी वार्ड के जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को वाटर कनेक्शन लेने के लिए प्रेरित करेंगे
- सभी एजेन्सी वाटर कनेक्शन हो जाने के बाद रीस्टोरेशन का कार्य गुणवत्तापूर्वक सुनिश्चित करेंगे
- NHAI को यह निर्देश दिया गया कि जो भी विभाग से संबंधित NOC लंबित है उसे यथाशीघ्र सम्पादित करें. साथ ही साथ यह निर्देश दिया गया कि सभी घरो में वाटर कनेक्शन सुनिश्चित करें. जहां वाटर कनेक्शन नहीं लिया गया है और अन्य जल स्रोत पाया जाता है तो उसमें जल दोहन के आरोप में भविष्य में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी
- पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को यह निर्देश दिया गया कि विभिन्न वार्डों में जल की गुणवत्ता की जांच करते हुए उसमें सुधार करें
- पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को यह निर्देश दिया गया कि बिजली विभाग से समन्वय स्थापित करे तथा जिस समय जलापूर्ति की जाती है उस समय बिजली आपूर्ति काटी जाए ताकि सभी घरों में सामान रूप से जलापूर्ति हो सके.
इसे भी पढ़ें:झारखंड: योजना मद में 41,807 करोड़ रुपये किये गये खर्च




