JharkhandLead NewsRanchi

झारखंड: योजना मद में 41,807 करोड़ रुपये किये गये खर्च

वित्त वर्ष 2021-22 में कुल बजट की 86 फीसदी राशि हुई खर्च

Ranchi : झारखंड ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में 31 मार्च 2022 तक योजना मद में 41,807,04 करोड़ राशि को औपबंधिक खर्च कर दिया है, जो संशोधित बजट स्कीम 50,489.31 करोड़ रुपये का कुल 83 फीसदी है. जबकि वर्तमान वित्तीय वर्ष 2021-22 में स्थापना मद में 35,235 करोड़ रुपये का औपबंधिक खर्च हुआ है. वित्त विभाग से मिली जानकारी के अनुसार योजना व स्थापना मद में पुनरीक्षित बजट 89,211.54 करोड़ रुपये था, जिसमें 77,142.53 करोड़ यानी 86 फीसदी राशि खर्च कर दी गयी.

इसे भी पढ़ें:JHARKHAND PANCHAYAT ELECTION: भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित मुखिया व अन्य प्रतिनिधि भी दोबारा लड़ सकेंगे चुनाव, DC दे सकते हैं मंजूरी

केंद्रीय करों में हिस्सेदारी में 27,734.67 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई, जो विगत वर्ष 2020-21 में प्राप्त 19,712.23 करोड़ रुपये के विरुद्ध 8,002.44 करोड़ रुपये से अधिक है. इसी प्रकार केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं में प्राप्त होनेवाले ग्रांट में थोड़ी कमी आयी है.

वित्तीय वर्ष 2020-21 में 11,993.41 करोड़ प्राप्त हुए थे, जिनकी तुलना में वित्तीय वर्ष 2021-22 में 11,289.10 करोड़ रुपये मिले. 2021-22 में पीएल खाता में 10,105.83 करोड़ ट्रांसफर किये गये जिसके विरुद्ध पीएल खाता से 11,053.56 करोड़ रुपये का खर्च किया गया है. बता दें कि इस वित्त वर्ष 2022-23 में कुल बजट आकार 1,01,101,00 में से योजना मद में 57,259.00 करोड़ रुपये रखा गया है.

इसे भी पढ़ें:रामनवमी शोभायात्रा व अखाड़ों की सुरक्षा सुनिश्चित करे सरकार : संजय सेठ

इन विभागों ने ये राजस्व प्राप्त किया

  • वाणिज्यकर विभाग- 15,327.12 करोड़
  • खान एवं भूतत्व विभाग- 7,428.98 करोड़
  • उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग- 1,693.48 करोड़
  • परिवहन- 1,187.59 करोड़
  • राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग- 1,621.51
  • निबंधन विभाग- 985.76 करोड़

इसे भी पढ़ें:गुरुजी मेरे भगवान, सीएम मेरा भतीजा, गलत करेगा तो बोलेंगेः लोबिन

Related Articles

Back to top button