DhanbadJharkhand

धनबाद :  रेलवे के पार्सल कार्यालय और गोदाम में विजिलेंस का छापा, अधिक पाया गया माल का वजन

Dhanbad :  पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद स्टेशन स्थित पार्सल ऑफिस और गोदाम में विजिलेंस टीम ने सोमवार को गड़बड़ी की सूचना पर छापेमारी की. जिससे विभाग में हड़कंप मचा गया. जांच टीम कार्यालय में सभी कागजातों व फाइल की जांच की और सामानों का वजन भी करवाया.

इसे भी पढ़ेंः आयकर ई-फाइलिंग पोर्टल  दो दिनों के बाद फिर से शुरू हुआ, इन्फोसिस ने दी जानकारी

 

बता दें कि पूर्व मध्य रेल मुख्यालय हाजीपुर से 12 सदस्यीय विजिलेंस टीम धनबाद पहुंची. टीम धनबाद रेलवे पार्सल कार्यालय में पार्सल की सभी कागजातों की जांच और सामानों का वजन भी किया. वहीं कार्यालय में सभी सामानों की समीक्षा भी की गयी. विजिलेंस टीम अधिकारियों का कहना था कि यह एक नियमित जांच है.  पूर्व मध्य रेल के सभी पार्सल कार्यालय में समीक्षा की जाती है. साथ ही कागजात की भी जांच की जाती है. जहां में गड़बड़ी होने पर कार्रवाई की जाती है.

इसे भी पढ़ेंः रक्षाबंधन के दिन बहन ने जिस नाग को बांधी राखी उसी ने भाई को डंस लिया, मौत

 

जांच के क्रम में बताया गया कि कई सामानों का वजन अधिक पाया गया है. जिसे लेकर ठेकेदार पर कार्रवाई करते हुए फाइन काटा गया है. जानकारी के मुताबिक रेलवे के हाजीपुर जोन की विजिलेंस की टीम को सूचना मिली थी कि दिल्ली से आने वाली कोविड स्पेशल ट्रेन में बिल्टी से अधिक वजन के समान जा रहे हैं.

जिस पर 12 सदस्य विजिलेंस टीम धनबाद रेलवे पार्सल कार्यालय और गोदाम पहुंची. लगभग सभी सामानों का  वजन अधिक था. जिस पर विजिलेंस की टीम ने कार्रवाई करते हुए फाइन काटा और कागजात को अपने साथ ले गये.

इसे भी पढ़ेंः IPL 2021 : एमएस धौनी ने मारा इतना लंबा शॉट, बॉल खोजते रह गये लोग, देखें VIDEO

Related Articles

Back to top button