Crime NewsPalamu

पलामू: हाथ पैर बांधकर किशोर के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, आरोपी पटना से रिटायर्ड सचिवालयकर्मी की जमकर हुई पिटाई, भेजा गया जेल

Palamu: जिले हैदरनगर थाना क्षेत्र के एक 12 वर्षीय नाबालिग किशोर के साथ पटना सचिवालय से सेवानिवृत कर्मचारी द्वारा अप्राकृतिक यौनाचार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना की सूचना मिलने पर आरोपी 66 वर्षीय रामनारायण ठाकुर की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की, जिससे वह घायल हो गया है. आरोपी का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में किया गया. मेदिनीनगर के एमएमसीएच में मेडिकल जांच के बाद आरोपी को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पीड़ित किशोर का प्राथमिक उपचार के बाद मेदिनीनगर एमएमसीएच रेफर कर दिया गया है. घटना शुक्रवार शाम की है. मामला देर रात दर्ज कराया गया. घटना को लेकर ग्रामीणों में आरोपी के प्रति काफी आक्रोश है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

बताया जाता है कि आरोपी गांव के घर में अकेले रहता है. उसने किशोर को बहला फुसला कर घर में ले जाकर उसके साथ यौनाचार किया. ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं मिलती तो आरोपी किशोर की हत्या कर सकता था. किशोर को गंभीर अवस्था में मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया है. जबकि रामनारायण ठाकुर को जेल भेज दिया गया है. हैदरनगर थाना पुलिस के मुताबिक इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रहीं है.

जबरन कमरे में बंद कर किया अप्राकृतिक यौनाचार

पीड़ित नाबालिक किशोर की माता ने बताया कि घर पर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था. इसी का फायदा उठाकर इस घटना को अंजाम दिया. घटना के वक्त किशोर खेलने जा रहा था, उसे जबरन पड़कर आरोपी कमरे में बंद कर दिया और उसके हाथ पांव बांधकर उसके साथ कुकर्म किया. साथ ही उसे घर के मचान (पटवट) पर फेंक दिया. परिवार के सदस्य मवेशी चराने बाहर गए थे. पीड़ित की मां ने बताया कि घर लौटने के बाद किशोर की खोजबीन की, लेकिन कहीं कुछ अता-पता नहीं चला. इसी क्रम में गांव के बच्चों ने जानकारी दी की किशोर को रामनारायण ठाकुर के घर में चिल्लाते हुए सुना था. बच्चों को खोजते हुए रामनारायण के घर में पहुंचे. हालांकि यहां रामनारायण ने उसके बच्चों के होने से इनकार किया, बावजूद उसके घर में खोजबीन की गई तो पटवट पर उसका पुत्र रोते बिलखते मिला. सूचना मिलने पर गांव के लोग जुटे और इसी क्रम में आरोपी की पिटाई की गई.

Related Articles

Back to top button