JharkhandNEWSPalamu

पलामू: पुलिस लाइन में दो जवानों की मौत, बीमारी और हार्ट अटैक से गई जान

Palamu: पुलिस लाइन में 12 घंटे के दौरान 2 जवानों की मौत हो गई. एक जवान की मौत बीमारी से हुई. जबकि एक की मौत हार्ट अटैक से हो गई. दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए एमआरएमसीएस में भेज दिए गए हैं. दोनों जवान बिहार के रहने वाले थे. दो जवानों की हुई मौत से पुलिस लाइन में जवानों औऱ पुलिस पदाधिकारियों में शोक की लहर है. सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. उनके साथ एसडीपीओ सुरजीत कुमार, सार्जेंट मेजर अनीस मोमित कुजूर आदि भी थे.

मृत जवानों में प्रकाश किरण एवं जनार्दन सिंह शामिल है. प्रकाश किरण बिहार के लखीसराय जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे, जबकि जनार्दन बिहार के आरा के निवासी थे.

बताया जाता है कि जनार्दन सिंह को शराब की लत थी. सोमवार रात उसकी तबीयत खराब हो गई. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए एमआरएमसीएच में भर्ती किया गया, जहां जवान की मौत हो गई. जवान प्रकाश किरण मंगलवार की सुबह उठकर पानी पिया था. इसी बीच उसकी सेहत बिगड़ गई और देखते देखते हैं उसने भी दम तोड़ दिया.

जिले के एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया है कि हार्ट अटैक और बीमारी से जवानों की मौत हुई है. परिजनों को सूचना दे दी गई है. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन में सलामी दी जाएगी. उसके बाद शव उनके पैतृक गांव भेज दिए जाएंगे.

Related Articles

Back to top button