
Palamu: लॉकडाउन में डयूटी करते हुए पुलिस नक्सलियों और उग्रवादियों के खिलाफ भी अभियान चला रही है. पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना पर छापेमारी अभियान चलाकर टीपीसी के एरिया कमांडर प्रीतम कुमार उर्फ अनुज उर्फ जयन्त जी को गिरफ्तार किया है.
पुलिस जयंती की तलाश में लंबे समय से जुटी हुई थी. पुलिस मुठभेड़ के साथ लेवी वसूलने की कई घटनाओं में जयंती अपने दस्ते के साथ शामिल था. उसके पास से पुलिस को 315 बोर का एक देसी कट्टा और 303 बोर की तीन गोलियां मिली है.
जिले के पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा को गुप्त सूचना मिली थी कि टीपीसी एरिया कमांडर प्रीतम कुमार उर्फ अनुज उर्फ जयन्त जी दस्ता से छुट्टी लेकर अपने घर लौट रहा है. सूचना पर छतरपुर के एसडीपीओ शंभु कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की गयी.
छतरपुर थाना क्षेत्र के करमाचराई के डाबलेवा जंगल में छापेमारी कर प्रीतम कुमार उर्फ अनुज उर्फ जयन्त जी को गिरफ्तार किया गया. उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक एक देसी कट्टा और 303 बोर की तीन गोलियां बरामद की गयी.
रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में कोरोना जांच के लिए गयी टीम को खदेड़ा : देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें –#FightAgainstCorona : युद्धपोत, प्लेन से लेकर सेना की पूरी मशीनरी अलर्ट पर, 8,500 डॉक्टर भी तैयार
लेवी वसूलने के अलावा कई कांडों में था शामिल
एसडीपीओ ने बताया कि जयंत जी मनातू जंगल से दस्ता से छुट्टी लेकर अपने घर लौट रहा था. पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी. जयंत जी पुलिस के साथ मुठभेड़ के साथ लेवी वसूलने की कई घटनाओं में शामिल था. पिछले पांच वर्ष से टीपसी के गिरेन्द्र गंझू दस्ता के लिए काम कर रहा था.
उसे 2019 में एरिया कमांडर बनाया गया था. पिपरा, हरिहरगंज, हुसैनाबाद, मोहम्मदगंज, नावाबाजार के अलावा बिहार के औरंगाबाद जिले के टंडवा थाना क्षेत्र में सक्रिय था. इन थानों में इसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं. पूछताछ के दौरान जयंत जी ने कई कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.
इसे भी पढ़ें – हिंदपीढ़ी में #Corona स्क्रीनिंग के लिए गयी मेडिकल टीम का विरोध, बिना जांच के लौटी
इन प्रमुख कांडों में रही है संलिप्तता
टीपीसी के एरिया कमांडर प्रीतम कुमार उर्फ अनुज उर्फ जयंत जी के खिलाफ ऐसे तो कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. लेकिन वर्ष 2019 में एरिया कमांडर बनने के बाद उसने कई बड़े कांडों को अंजाम दिया. पिपरा, छतरपुर और हरिहरगंज थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई वाहनों में आगजनी, ईंट भट्टे या क्रशर के मुंशी के साथ मारपीट, क्रशर प्लांटों पर उत्पात आदि की घटनाओं में इसकी विशेष भूमिका रही थी.
एरिया कमांडर बनने के बाद जयंत जी ने छतरपुर एफसीआई के मैनेजर मनोज कुमार पासवान से प्रत्येक माह 10 क्विंटल चावल की लेवी मांगी थी. इसी तरह 4 जनवरी 2020 को पिपरा के होलेया ईट भट्ठे पर लेवी के लिए ट्रैक्टर में आग लगा देने, हुसैनाबाद के मुखिया अरविंद सिंह से लेवी मांगने, मार्च 2019 में पांडू में पुलिस के साथ मुठभेड़, 2018 में 28 मई को छतरपुर के हेसाग बस्ती में पुलिस के साथ मुठभेड़ में शामिल था.
हेसाग की घटना में जहां इसके तीन साथी मारे गये थे. जबकि दो साथी लल्लू सिंह और सोनू यादव पकड़े गये थे. वर्ष 2012 में बड़े भाई विकास कुमार की मौत के बाद टीपीसी संगठन से जुड़ा था और 2018 तक दस्ता में घूमा करता था.
गिरफ्तारी अभियान में एसडीपीओ के अलावा छतरपुर के थाना प्रभारी वासुदेव मुंडा, एसआई गौतम कुमार, जे एस आई भूपेन्द्र कुमार सिंह व शस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे.
इसे भी पढ़ें – इधर, शिक्षामंत्री कह रहे निजी स्कूल फीस न लें उधर, स्कूलों ने फीस बढ़ाने के साथ ऑनलाइन जमा करने को भी कहा




