
Ranchi : भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई. इसमें प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री सांसद दिलीप सैकिया, नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह सहित पदाधिकारीगण, मोर्चा के अध्यक्ष, प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी भी उपस्थित थे. बैठक में मंगलवार को होनेवाली कार्यसमिति बैठक के विभिन्न सत्रों के संचालन व आनेवाले राजनीतिक प्रस्ताव पर पदाधिकारियों के बीच चर्चा हुई.
मीडिया को संबोधित करते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि यह कार्यसमिति जन विरोधी, विकास विरोधी, युवा विरोधी, आदिवासी, दलित महिला विरोधी राज्य सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए धारदार आन्दोलन की रूपरेखा तैयार करेगी. भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है. पार्टी के पास कार्यकर्ताओं की फौज है. भाजपा एक परिवार की नहीं, जन जन की पार्टी है.
इसे भी पढ़ें:भाजपा नेता रविन्द्र राय को हुडको और रविनाथ किशोर को नाल्को का बनाया गया स्वतंत्र निदेशक
दीपक प्रकाश ने कहा कि दो वर्षों में राज्य सरकार ने राज्य को 20 वर्ष पीछे धकेल दिया. भाजपा माटी के दर्द को समझती है. पार्टी सांगठनिक संरचना को धारदार बनाते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है.
साथ ही प्रदेश के जनविरोधी ठगबंधन सरकार की नाकामियों विफलताओं को उजागर करने के लिए भी पूरे प्रदेश में आन्दोलन करेगी.
इसे भी पढ़ें:नियुक्ति नियमावली के नये प्रावधान पर भड़की भाजपा, कुणाल षाड़ंगी ने कहा- मूलवासी और आदिवासियों के सपनों को तोड़ रही सरकार




