
Palamu : पलामू पुलिस ने सोमवार को बिहार-झारखंड में सक्रिय अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा किया है. पुलिस ने 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की पूछताछ में पता चला कि इन लोगों का एक गिरोह है. इसमें 7 सदस्य हैं. यह कार में सवार होकर पड़ोसी राज्य बिहार से निकलते हैं. झारखंड एवं बिहार में कहीं भी जाकर बैंक एवं दुकानों में चोरी करते हैं. इन अपराधियों ने गत 17 दिसंबर 2021 की रात पलामू के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में स्थित गोल्डन मोबाइल शॉप में दुकान का शटर तोड़कर मोबाइल एवं लैपटॉप की चोरी की.
जिले के एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने सोमवार को बताया कि हरिहरगंज बाजार स्थित गोल्डन मोबाइल शॉप में दुकान का शटर तोड़कर मोबाइल एवं लैपटॉप की चोरी कर ली गयी थी.
इसे भी पढ़ें:BREAKING : झारखंड में शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे, जानें कौन-कौन सी पाबंदियां लगायी गयीं
दुकान से करीब 60 पीस स्मार्ट फोन एवं करीब 20 पीस कीपैड फोन तथा एक लैपटॉप गायब हुआ था. छतरपुर के एसडीपीओ अजय कुमार के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम कार्रवाई कर रही थी.
छापेमारी टीम ने गुप्त सूचना एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर बिहार के औरंगाबाद जिले में दाउदनगर, मदनपुर, कसमा तथा अरवल के कलेर थाना क्षेत्र में जाकर छापामारी की. इस दौरान कांड में संलिप्त तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. उनके पास से चोरी गये कुल 12 स्मार्टफोन एवं एक कीपैड फोन एवं एक लैपटॉप बरामद किया गया.
इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : रणजी ट्रॉफी मैच से पूर्व कोरोना का कहर, मुंबई के शिवम दुबे समेत बंगाल के कई खिलाड़ी संक्रमित
गिरफ्तार अपराधियों द्वारा बताया गया है कि इन लोगों का एक गिरोह है, जिसमें सात सदस्य हैं, जो चार चक्का वाहन से झारखंड एवं बिहार में कहीं भी जाकर बैंक एवं दुकानों में चोरी करते हैं और इन्हीं सातां व्यक्तियों ने गोल्डन मोबाईल शॉप में चोरी की थी.
इस कांड में संलिप्त कई अपराधी बैंक लूट, एटीएम तोड़कर पैसा चुराने जैसे कई गंभीर घटना का अंजाम दिये हैं. कई बार जेल भी जा चुके हैं. इस कांड में संलिप्त शेष चार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है.
इसे भी पढ़ें:सचिवालय में भी कोरोना की धमक, मनरेगा सेल के कर्मी संक्रमित पाये गये, हड़कंप
ये हुए गिरफ्तार
1. बंटी कुमार गौरव उम्र करीब 19 वर्ष, ग्राम अपकी, थाना कसमा, जिला औरंगाबाद.
2. बसंत चौहान पिता उम्र करीब 34 वर्ष, ग्राम मुहब्बतपुर, जिला गया
3. शम्भु कुमार उम्र करीब 30 वर्ष, ग्राम उचकुन्धी, थाना दाउदनगर, जिला औरंगाबाद.
इसे भी पढ़ें:बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी सहित परिवार के कई लोग कोरोना संक्रमित, कुल 18 लोग पॉजिटिव
ये अभियुक्त फरार
अनिल पासवान, जिला औरंगाबाद, धर्मेन्द्र भूईया, ग्राम मौलवी विगहा, थाना सलैया, गुडडू उर्फ राहुल पता-औरंगाबाद, सत्या, सलैया औरंगाबाद
इसे भी पढ़ें:खुलासा : तीसरी रेलवे लाइन बिछा रही कंपनी पर सुजीत सिन्हा और अमन साहू गैंग ने किये थे अलग-अलग हमले




