JharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWSPalamu

पलामू: असल जरूरतमंद को नहीं मिला पीएम आवास योजना का लाभः संयुक्त सचिव

Palamu: ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग की संयुक्त सचिव शैल प्रभा कुजूर ने मंगलवार को हुसैनाबाद क्षेत्र का दौरा कर मनरेगा, पंचायती राज और अन्य ग्रामीण विकास की अन्य योजनाओं की हकीकत जानने की कोशिश की. झरगड़ा पंचायत से जांच की शुरुआत कर संयुक्त सचिव ने आधा दर्जन पंचायत में योजनाओं की जांच की. उन्होंने कहा, जिन्हें आवास योजना का लाभ मिलना चाहिए था, नहीं मिला. उन्होंने बीडीओ को लाभुकों की वेटिंग लिस्ट बनाने का निर्देश दिया.

जिला परिषद उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह उर्फ टुटू की शिकायतों को सही बताते हुए उन्होंने कहा कि पंचायत सचिवालय तक जाने के लिए जब सड़क ही काफी जर्जर है तब अन्य विकास की समीक्षा बेकार है. उन्होंने कूप स्वीकृति के लिए पहल करने की बात कही. झरगड़ा में मौसमी बेगम का प्लास्टिक से ढका फूस वाला घर, मानखाप में हरि यादव का घर, पथरा के अंबेडकर टोला की सड़क आदि का संयुक्त सचिव ने गहनता से जानकारी ली. झरगड़ा पंचायत सचिवालय का निरीक्षण किया.

जिला परिषद उपाध्यक्ष ने संयुक्त सचिव को बताया कि जल स्तर नीचे नहीं है अगर कुआ बनवाया जाये तो किसान अपनी फसल बचा सकते हैं. रोड बनवाना भी बहुत जरूरी है. जिले के कई प्रखंड का दौरा किया, लेकिन आवास की जरूरी आज भी हुसैनाबाद प्रखंड में है क्योंकि उन्होंने दर्जनों घरों का अवलोकन किया तो पाया कि आज भी एक रूम में गाय है तो दूसरे रूम में मनुष्य रह रहे हैं वह भी झोपड़ीनुमा घर में.

उन्होंने कहा कि इसके बारे में वे उपायुक्त और राज्य स्तर पर भी बात करेंगे, ताकि हुसैनाबाद कि जरूरतमंद लोगों को आवास की सुविधा मिल सके. उन्होंने बीडीओ को कहा कि 22 पंचायत है कम से कम 5 पंचायत का तो दौरा करें ताकि 5 पंचायत में बेहतर विकास हो सके. देखने के दौरान यह एहसास हुआ कि पदाधिकारी क्षेत्र में नहीं घूमते हैं. यही कारण है कि आवागमन के साधन नहीं हं।ै सरकार की योजनाएं उन गरीबों तक नहीं पहुंच पा रहा है. आज मनरेगा के तहत कई योजनाएं संचालित हैं लेकिन बहुत बुरा हाल हुसैनाबाद प्रखंड में है.

संयुक्त सचिव उपाध्यक्ष की बातों से सहमत हुई और बीडीओ से कहा कि अधिक से अधिक लोगों का सिंचाई कूप मनरेगा के तहत बनवाने का प्रयास करें, ताकि प्रत्येक किसान खेती-बाड़ी कर सके.

मौके पर प्रमुख राजकुमारी देवी, बीडीओ, पंचायत सेवक, कई मुखिया, मिनी सिंह, मिंटू सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद थे.

शैल प्रभा कुजूर को बेटी के जैसी दी विदाई

पलामू दौरे के दौरान हुसैनाबाद के प्रखंड की महुअरी पंचायत पहुंची ग्रामीण विकास सह पंचायती राज विभाग की संयुक्त सचिव शैल प्रभा कुजूर ने जिला परिषद के उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह उर्फ टुटू सिंह के आवासीय परिसर में कुछ पल बितायी. इस क्रम में उन्होंने ग्रामीणों से ग्रामीण विकास से जुड़े पहलुओं पर भी चर्चा की. साथ ही कहा कि सरकार प्रत्येक गांव में बुनियादी सुविधा सुलभ कराने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में लगातार पहल कर रही है. उन्होंने मनरेगा की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की. हुसैनाबाद से हैदरनगर प्रखंड के लिए रवाना होने से पूर्व जिला परिषद के उपाध्यक्ष की मां, जनक राज देवी ने संयुक्त सचिव को बेटी के रूप में विदाई दी. इससे वह भावुक हो गई. मौके पर प्रमुख राजकुमारी देवी, महुअरी पंचायत सरिता कुमारी अन्य लोग मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button