JharkhandPalamu

पलामू: तरहसी में अज्ञात वाहन व मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर, बाइक सवार दोनों युवकों की मौत

Palamu :  पलामू जिले में एक बार फिर सड़क दुर्घटना हुई. जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के उदयपुरा वन पंचायत क्षेत्र के बेदानी मोड़ पर मोटरसाइकिल और एक अज्ञात वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. इस घटना में मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों की मौत हो गयी. एक युवक की मौत घटनास्थल पर हुई, जबकि दूसरे को इलाज के लिए मेदनीनगर सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गयी. घटना शनिवार की रात 8.30 बजे की है. दोनों युवक तिलक समारोह में जा रहे थे. धक्का मारने के बाद चार पहिया वाहन मौके से फरार बताया जाता है. तरहसी पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है.

 

इसे भी पढ़ेंः Ranchi News: प्लाज्मा डोनेट करने को सामने नहीं आ रहे हैं कोरोना से जंग जीतने वाले लोग

मृतकों की पहचान मनातू थाना क्षेत्र के सेनडरी निवासी पचू भुइयां के पुत्र 25 वर्षीय पुत्र सिंधु कुमार और तरहसी थाना क्षेत्र के नावाडीह निवासी स्वर्गीय कामेश्वर राम के 28 वर्षीय पुत्र देवराज कुमार के रूप में हुई है.

तरहसी थाना के प्रभारी थाना प्रभारी कंचन कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार दोनों युवक गंभीर हो गए. घटना के तुरंत बाद सिंधु की मौत हो गयी, जबकि देवराज को इलाज के लिए मेदनीनगर स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेजा जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गयी. धक्का मारने वाला वाहन अबतक पकड़ से बाहर है.

इसे भी पढ़ें ः CORONA EFFECT: यूसीआईएल की सभी यूनिट एक सप्ताह के लिए बंद

उन्होंने बताया कि दोनों युवक रिश्तेदार थे और पास के गांव में तिलक चढ़ाने जा रहे थे. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रविवार की सुबह मेदनीनगर एमएमसीएच में भेज दिया गया है. मामले की छानबीन की जा रही है.

विदित हो कि पलामू जिले में पिछले पखवाड़े के दौरान एक दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है. शादी विवाह के समय में ऐसी घटनाएं होने से सारी खुशियां मातम में बदल जा रही है. कोरोना संक्रमण के साथ-साथ सड़क हादसों में मौत से लोग परेशान हैं.

इसे भी पढ़ेंः ACB की बड़ी कार्रवाईः अस्पताल में बेड दिलवाने के नाम पर मरीज के परिजन से लिया 23 हजार रुपए, धराया

Related Articles

Back to top button