Crime NewsJharkhandNationalNEWS

ACB की बड़ी कार्रवाईः अस्पताल में बेड दिलवाने के नाम पर मरीज के परिजन से लिया 23 हजार रुपए, धराया

New Delhi: कोरोना संक्रमण ने पूरे देश में हाहाकार मचा रखा है. कोरोना संक्रमित रोगियों को अस्पतालों में भर्ती होने के लिए बेड तक मिलने में दिक्कतें सामने आ रही हैं. ऑक्सीजन की भी कमी हो रही है. इन सबके बीच मेडिकल से जुड़ी चीजों की कालाबाजारी भी चरम पर है. ऐसे में राजस्थान में कोविड मरीज को अस्पताल में बेड दिलवाने के एवज में रिश्वत लेने का मामला सामने आया है.

एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने गिरफ्तार किया

रिश्वत लेने वाले शख्स को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है.  जानकारी के मुताबिक, राज्य के सबसे बड़े कोविड अस्पताल RUHS में मरीज के परिजन से 23 हजार रुपये की रिश्वत लेते एक शख्स को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. RUHS अस्पताल जयपुर में स्थित है, जहां शिकायत मिलने पर ACB की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था.

ACB के मुताबिक, मरीज के परिजन द्वारा शिकायत दी गई थी कि उसके कोरोना संक्रमित मरीज को RUHS में आईसीयू बेड व अन्य सुविधाएं दिलाने के एवज में मेट्रो मास अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी अशोक कुमार गुर्जर ने एक लाख 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी है. अशोक 95 हजार रुपये पहले ही वसूल कर चुका था.

इसे भी पढ़ें: CORONA UPDATE: देश के 180 जिलों में सप्ताह से एक भी मरीज नहीं, 32 जिले रेड जोन से बाहर

ऐसे पकड़ में आया रिश्वत लेने वाला

एंटी करप्शन ब्यूरो ने शिकायत की जांच के लिए शनिवार को जाल बिछाकर आरोपी अशोक कुमार गुर्जर को 23 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि आरोपी के कई ठिकानों पर भी तलाशी की गई. ये पूरी कार्रवाई ACB एसपी बजरंग सिंह के नेतृत्व में की गई.

उधर, ACB ने मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. कहा जा रहा है कि पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: 

 

Related Articles

Back to top button