NewDelhi : यूनेस्को ने भारत+ कश्मीर लिख कर विवाद पैदा कर दिया है. बता दें कि प्रेस की स्वतंत्रता को लेकर जारी की गयी यूनेस्को की रिपोर्ट में देशों वाले अध्याय में भारत+ कश्मीर लिखा हुआ है, जिसे लेकर सवाल उठ रहे हैं. कहा जा रहा है कि क्या वैश्विक संस्था यूनेस्को कश्मीर का पृथक अस्तित्व मानती है? जान लें कि विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को यूनेस्को- इंटरनैशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट (आईएफजे ) की रिपोर्ट यूनेस्को ऑफिस से जारी की गयी. रिपोर्ट जारी होने के बाद सवाल-जवाब वाले सत्र में यह सवाल पूछा गया कि इसमें कश्मीर को भारत के साथ विशेष रूप से क्यों लिखा गया है, क्या वह कश्मीर का पृथक अस्तित्व मानते हैं?
इस प्रकरण किसी खास राजनीतिक हित से कोई लेना-देना नहीं : आईएफजे
आईएफजे के दक्षिण एशिया समन्वयक उज्ज्वल आचार्य ने कहा कि इस प्रकरण का किसी खास राजनीतिक हित से कोई लेना-देना नहीं है और कश्मीर को इस रूप में इसलिए शामिल किया गया है क्योंकि उसे दक्षिण एशिया के अस्थिर क्षेत्र में रखा गया है. उन्होंने कहा कि पिछले साल की रिपोर्ट में 5-6 संघर्ष जोन थे, जो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, प्रेस की स्वतंत्रता के मामले में अस्थिर थे और इस साल कश्मीर पर खास ध्यान है. उन्होंने कहा, पिछले साल हमने छत्तीसगढ़, काबु, श्रीलंका पाकिस्तान और नेपाल के कुछ हिस्सों को शामिल किया था. उन्होंने कहा कि विरोध दर्ज कर लिया गया है और उसे संबंधित लोगों तक पहुंच दिया जायेगा.
Read Next
13/03/2023
“पिक्चर अभी बाकी है” के निर्माता-निर्देशक और लेखक पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस
14/01/2023
Jharkhand: सचिव से लेकर निदेशक तक करेंगे शिक्षा कार्यालयों का निरीक्षण, आदेश जारी
09/01/2023
बिजली उपभोक्ताओं और ऊर्जा मित्रों की निगरानी अब जीआईएस तकनीक से करेगा JBVNL
07/11/2022
रांची : पत्नी के अवैध संबंध के शक में हैवान बना पति, बेटी को धुर्वा डैम में फेंका, गिरफ्तार
13/08/2022
PM-KISAN के लाभ के लिये किसानों को कराना होगा e-KYC
17/12/2021
रांची : सदर अस्पताल मामले में कोर्ट ने जतायी नाराजगी, कहा अब नहीं दे समय
27/10/2021
धनबाद मंडल कारा में सिटी एसपी ने की छापेमारी, खैनी और बीड़ी बरामद
11/10/2021
‘चमकी की दुनिया’ से बच्चे सीखेंगे स्वास्थ्य और शिक्षा का पाठ
17/01/2021
ट्रेनों में IRCTC की यह सुविधा फिर से हुई बहाल, यात्री पसंदीदा रेस्टोरेंट से मंगा सकेंगे अपना पसंदीदा खाना
10/11/2020
बिहार अपडेटः तेजप्रताप पिछड़े, शत्रुघ्न के बेटे लव सिन्हा को बढ़त
Back to top button