BiharLead News

Bihar By-Poll Election : कुशेश्वरस्थान और तारापुर दोनों सीटों पर जदयू की जीत

Bihar : तारापुर विधानसभा उपचुनाव में जेडीयू के प्रत्याशी राजीव कुमार सिंह ने आरजेडी के अरुण कुमार साह को कांटे की टक्कर में हरा दिया है. तारापुर विधानसभा उपचुनाव में 28वें राउंड की काउंटिंग के बाद जेडीयू- 75426 वोट मिले थे. जबकि आरजेडी को 73058 वोट मिले थे. जेडीयू उम्मीदवार राजीव कुमार सिंह ने आरजेडी पर 2368 मतों से बढ़त बना रखा था. जिसके बाद आखिरी राउंड में उन्होंने बढ़त को कायम रखते हुए जीत हासिल की.

इसे भी पढ़ें:बिरसा हरित ग्राम योजना: मटेरियल मद का पेमेंट रोक रखें हैं अफसर, बीडीओ-बीपीओ को चेतावनी

अक्टूबर-नवंबर 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में इन दोनों सीटों पर जेडीयू के उम्मीदवार चुनाव जीतकर विधायक बने थे. बाद में दोनों विधायकों के निधन से इन विधानसभा क्षेत्रों कुशेश्वरस्थान और तारापुर में उपचुनाव करवाना पड़ा. इन सीटों पर मतदान 30 अक्टूबर को हुआ था.

कुशेश्वर स्थान विधानसभा क्षेत्र पर भी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से जदयू ने एकबार फिर से कब्जा जमा लिया. जदयू के प्रत्याशी अमन भूषण हजारी ने 12 हजार से ज्यादा मतों से विजयी हुए हैं. हजारी ने राजद के प्रत्याशी गणेश भारती को 12500 से अधिक मतों से पराजित किया है.

इसे भी पढ़ें:बंगाल में ममता का जलवा बरकरार सभी 4 सीटें जीतीं, हिमाचल में कांग्रेस ने किया क्लीन स्वीप, जानें अन्य सीटों का हाल

 

लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने कहा कि कुछ लोगों ने पार्टी को बर्बाद करने का काम किया है. जगदानंद सिंह, सुनील सिंह और शिवानंद तिवारी ने पार्टी को हराया है. उन्होंने यह भी कहा कि पिता जी को कैंपेन में ले जाकर उन्हें भी हराने का काम किया है.  कांग्रेस की बात करें तो दोनों सीटों पर उनके प्रत्याशियों  का बुरा हाल रहा है.

Related Articles

Back to top button